{"_id":"5fb619373b3aac48103930cf","slug":"punjab-news-vc-of-punjabi-university-of-patiala-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाबी यूनिवर्सिटी, मजबूरन वीसी को देना पड़ा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाबी यूनिवर्सिटी, मजबूरन वीसी को देना पड़ा इस्तीफा
Thu, 19 Nov 2020 12:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मन ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में चल रहे गंभीर आर्थिक संकट के चलते उन्हें यह फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा है। डॉ. घुम्मन ने यह इस्तीफा पंजाब के राज्यपाल व चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी, सचिव उच्च शिक्षा पंजाब समेत पंजाब सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
यहां गौरतलब है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पर करोड़ों का बैंक कर्जा है। ऊपर से कोरोना ने भी आर्थिक मार मारी है। जिस कारण यूनिवर्सिटी के लिए अपने अध्यापकों व कर्मचारियों को हर महीने वेतन व पेंशन देना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि पिछले काफी समय से यूनिवर्सिटी अध्यापक व कर्मचारी तनख्वाह व पेंशन समय पर देने की मांग को लेकर पक्के धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
इन सब गंभीर हालात को देखते हुए वीसी ने विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर पिछले समय में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के ध्यान में भी यूनिवर्सिटी के गंभीर आर्थिक हालात को लाया गया था। बावजूद इसके यूनिवर्सिटी को टाल मटोल के कुछ नहीं मिला। इन सब के चलते बुधवार को मजबूरन वीसी को इस्तीफा देने का फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रवक्ता डॉ. राजदीप सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए माना कि वीसी यूनिवर्सिटी में चल रहे गंभीर आर्थिक संकट को दूर करने में असफल रहे। हालांकि उन्होंने सरकार के साथ इस संबंध में कई बैठकें कीं लेकिन यूनिवर्सिटी के लिए विशेष आर्थिक पैकेज हासिल नहीं कर सके।
ऊपर से कर्मचारियों, अध्यापकों और पेंशनरों के पिछले काफी समय से यूनिवर्सिटी में चल रहे धरने से भी उन पर दबाव था। इन सब के चलते ही मजबूर होकर वीसी को इस्तीफा देना पड़ा है। गौरतलब है कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले ही यह पक्का धरना चल रहा है।