फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Two arrested in case of Amritsar jailbreak

अमृतसर जेल ब्रेकः फरार अपराधियों की बहन और साला पुलिस की पकड़ में, जारी है पूछताछ

Thu, 06 Feb 2020 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Feb 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: Two arrested in case of Amritsar jailbreak
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय जेल की बैरक की दीवार को तोड़कर भागे दो अपराधियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व जरनैल सिंह ने बीते वर्ष नवंबर से ही जेल से भागने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों अपराधी भाइयों ने इस साजिश की जानकारी 21 नवंबर 2019 को उनके साथ जेल में मुलाकात करने के लिए आई बहन परमजीत कौर को दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने अपराधियों को पनाह देने व उनकी वित्तीय मदद करने के आरोप में गुरप्रीत उर्फ गोपी के साले सुखविंदर सिंह उर्फ काले और गुरप्रीत की बहन परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इस्लामाबाद में दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल के अनुसार गुरप्रीत व जरनैल सिंह ने अपनी बहन को मुलाकात के दौरान इस साजिश के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि वह खडूर साहिब स्थित अपना घर छोड़कर किसी दूसरी जगह घर किराये पर ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाइयों की इस साजिश में शामिल होकर परमजीत ने खडूर साहिब का घर छोड़ कर गांव चोहला साहिब के नजदीक एक मकान किराये पर ले लिया। परमजीत कौर की गिरफ्तारी के बाद उसने जांच टीम को बताया कि इस साजिश में गुरप्रीत का साला सुखविंदर उर्फ काला भी शामिल है।

जेल से फरार होने के बाद गुरप्रीत, जरनैल व विशाल शर्मा परमजीत कौर के घर में पहुंचे थे। कुछ देर वहां ठहरने के बाद तीनों घर से फरार हो गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार परमजीत व काले ने इन तीनों को भगाने के लिए वित्तीय सहायता भी दी थी। जेल से भागे तीनों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस इन तीनों के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद तीनों अपराधियों के बारे में सुराग मिलने की पुलिस को उम्मीद है।

बता दें कि एक फरवरी को देर रात केंद्रीय जेल अमृतसर से तीन अपराधी जेल की बैरक तोड़कर फरार हो गए थे। इन कैदियों ने जेल की 21 फुट ऊंची दीवार फांदी थी। इस मामले में थाना इस्लामाबाद में इन तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए एक उच्च पुलिस अधिकारियों की एक टीम का गठन किया है। जेल से फरार गुरप्रीत व जरनैल सिंह के खिलाफ थाना बी डिवीजन में धारा 379 व धारा 399 सहित कई धाराओं में मामले दर्ज है। विशाल शर्मा के विरुद्ध थाना छेहरटा में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed