फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News : Raninder Singh Summoned by Enforcement Directorate

पंजाब : कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह को फिर ईडी का समन, 19 नवंबर को किया तलब

Fri, 13 Nov 2020 05:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab News : Raninder Singh Summoned by Enforcement Directorate
रणइंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को अब 19 नवंबर को हाजिर होने के लिए फिर समन जारी किया है। इससे पहले रणइंदर सिंह को ईडी दो बार तलब कर चुकी है लेकिन वह पेश नहीं हुए। अक्तूबर में ओलंपिक खेलों के लिए बैठक और छह नवंबर को कोरोना टेस्ट का हवाला देकर उन्होंने हाजिर होने में असमर्थता जताई थी।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय रणइंदर के विदेश में बैंक खातों और ब्रिटिश आइलैंड में ट्रस्ट बनाने के मामले की जांच कर रहा है। ईडी ने पहली बार वर्ष 2016 में रणइंदर सिंह को समन भेजा था। विदेशी बैंकों के खातों में रुपये हस्तांतरित करने का यह मामला 15 साल पुराना है। तभी से जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। आयकर विभाग ने लुधियाना में इस संबंध में फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed