फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab news : Moga's Safoowala becomes the first village to get 100% vaccination

लक्ष्य : सौ फीसदी टीकाकरण वाला पहला गांव बना मोगा का साफूवाला, कैप्टन ने की तारीफ

Sun, 18 Apr 2021 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा रोहित शर्मा, मोगा
रोहित शर्मा, मोगा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 03:06 AM IST
सार

  • साफूवाला की पंचायत को मिलेगी विशेष ग्रांट
  • डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने इस उपलब्धि के लिए गांव साफूवाला के सरपंच लखवंत सिंह और पूरी पंचायत की सराहना की है

विज्ञापन
punjab news : Moga's Safoowala becomes the first village to get 100% vaccination
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मोगा जिले का गांव साफूवाला संपूर्ण टीकाकरण कराने वाला पंजाब का पहला गांव बन गया है। यहां के सभी लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है, वहीं आसपास के गांव वालों को ही वे इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। सेहत विभाग द्वारा सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांव साफूवाला के लोगों की प्रशंसा करते हुए गांव की पंचायत को विशेष ग्रांट जारी करने का एलान किया है।

विज्ञापन


देशभर में लोग कोविड वैक्सीन लगवाने में बेहद गंभीरता दिखा रहे हैं, लेकिन इसमें मोगा का गांव साफूवाला बाजी मार ले गया है। वह पूरे पंजाब में इकलौता ऐसा गांव बन गया है, जहां योग्य आबादी में 100 फीसद लोगों ने कोविड वैक्सीन ले ली है। जानकारी मिलने के बाद सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि किसी भी गांव में 100 फीसद कोविड वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने पर सरकार द्वारा गांव साफूवाला की पंचायत का उचित सम्मान किया जाएगा और ग्रांट के रूप में पंचायत को विशेष मान भत्ता भेंट किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य भर में कोविड वैक्सीनेशन की मुहिम जोरों पर चल रही है, जिसमें 45 वर्ष की आयु वाले लोगों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। हालांकि कोविड वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बावजूद इसके मोगा जिले का गांव साफूवाला इस मुहिम के तहत मिसाल बनकर सामने आया है, जहां पर 100 फीसद लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने इस उपलब्धि के लिए गांव साफूवाला के सरपंच लखवंत सिंह और पूरी पंचायत की सराहना की है और इस पंचायत से सीख लेकर अन्य पंचायतों को भी कोविड वैक्सीनेशन मुहिम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुहिम को सफल बनाने वाली हरेक पंचायत का प्रशासन की ओर से विशेष सम्मान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed