फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Jalandhar police detained many BJP leaders

जालंधर में पुलिस ने भाजपा की दलित इंसाफ यात्रा को रोका, कई नेताओं को हिरासत में लेकर छोड़ा

Thu, 22 Oct 2020 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Jalandhar police detained many BJP leaders
पुलिस ने रोकी भाजपा की रैली। - फोटो : अमर उजाला

कथित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले और जलालाबाद में दलित युवक पर अत्याचार के मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से निकाली जा रही 'दलित इंसाफ यात्रा' को जालंधर पुलिस ने रोक दिया। केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को छोड़कर पुलिस ने भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, एससीएसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर स्थानीय सर्किट हाउस लाकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


जहां भाजपा नेताओं ने करीब 45 मिनट धरना दिया। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार भाजपा एससी मोर्चा से घबरा गई है। इसलिए उसने इंसाफ यात्रा को जालंधर में रोका। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा एससी मोर्चा की 'दलित इंसाफ यात्रा' को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए थे। जालंधर के सूर्या एन्क्लेव से शुरू होकर यात्रा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी के घेराव के साथ समाप्त होनी थी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने यात्रा को रवाना किया। यात्रा में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान राजकुमार अटवाल, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता मोहिंदर भगत, उप प्रधान राजेश बाघा शामिल हुए लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही यात्रा को रोक दिया।

भाजपा किसानों के आंदोलन के समांतर सूबे में दलित आंदोलन को शुरू कर चुकी है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मुद्दे को लेकर भाजपा कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। वहीं जलालाबाद में अनुसूचित युवक पर उत्पीड़न के मामले में भाजपा सख्त रुख अपनाए है। गुरुवार को भाजपा के नेताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed