फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: No further lockdown, says Punjab CM Capt Amarinder Singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया साफ, पंजाब में दोबारा नहीं लगेगा लॉकडाउन, मानना होगा ये नियम

Mon, 29 Jun 2020 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Jun 2020 08:40 PM IST
सार

  • कोविड के चलते सूबे को हुआ 33 हजार करोड़ का नुकसान
  • केंद्र ने 20 लाख करोड़ के पैकेज में एक पैसा भी नहीं दिया

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: No further lockdown, says Punjab CM Capt Amarinder Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में लॉकडाउन दोबारा लगाए जाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था से जूझ रहे प्रदेश में लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा उपायों का पालन करें, जिससे उनके परिवारों और राज्य का बचाव हो सके।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य की तरफ से बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। कोविड-19 से संबंधित 28 जून तक के आंकड़े साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 5216 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 133 की मौत हुई है। कई नाजुक हालत में वेंटिलेटर पर हैं। चार नई लैब से कोरोना की जांच क्षमता जुलाई के अंत तक 20 हजार प्रतिदिन तक बढ़ा दी जाएगी। यह अभी 10 हजार प्रतिदिन है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण राज्य को 33 हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में से एक पैसा भी राज्य को नहीं दिया। केंद्र ने सिर्फ राज्य के हिस्से का 2200 करोड़ रुपये का जीएसटी दिया है जो उसका कानूनी हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करें
कैप्टन ने कहा कि वे सचमुच हैरान होते हैं जब वे स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकोल का उल्लंघन के दोष में लोगों के चालान की रोजाना रिपोर्ट देखते हैं। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह न सिर्फ अपने स्वास्थ्य बल्कि पूरे राज्य की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों को सलाह भी दी कि कोरोना वायरस के लक्षणों को केवल मौसमी परिवर्तन समझ कर लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed