फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Lathi charge on Lok Insaaf Party workers in Patiala

मोती महल घेरने जा रहे लोक इंसाफ पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, विधायक बैंस समेत 316 पर केस

Mon, 07 Sep 2020 08:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Sep 2020 08:43 PM IST
सार

जबरन बस में बैठाकर ले गए, मंत्री धर्मसोत के खिलाफ शहर में निकाला रोष प्रदर्शन
करोड़ों के कथित वजीफा घोटाले में फंसे धर्मसोत को बर्खास्त कर केस दर्ज करने की मांग की

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Lathi charge on Lok Insaaf Party workers in Patiala
लोक इंसाफ कार्यकर्ताओं पर लाठीजार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजीफा घोटाले में फंसे मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ सोमवार को लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोष प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शनकारी मोती महल को घेरने आगे बढ़े तो पुलिस ने इन्हें बैरिकेड लगाकर रोका। प्रदर्शनकारियों के न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बाद में बैंस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता को पुलिस बस में बैठाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब की तरफ से होते हुए रजबाहा रोड, फ्लाईओवर, लीला भवन चौक तक रोष प्रदर्शन करते हुए मोती महल का रूख किया। पोलो ग्राउंड के नजदीक पहले से मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने बैरिकेड लगाकर उनको रोक लिया। जब बैंस व उनके कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान बैंस समेत उनके काफी कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें- 



बैंस ने तो मीडिया को अपनी टांगों पर पड़ी लाठियों के निशान भी दिखाए। बैंस ने कहा कि कैप्टन अपने भ्रष्ट मंत्रियों को लेकर अब तक चुप्पी साधे हैं। होनहार व गरीब छात्रों की वजीफा राशि के करोड़ों रुपये हड़पने वाले मंत्री धर्मसोत को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए वरना आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में पुलिस बैंस समेत काफी प्रदर्शनकारियों को जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गई। 

प्रदर्शन के कारण बाजारों में लगा जाम, लोग हुए परेशान

Punjab News in Hindi: Lathi charge on Lok Insaaf Party workers in Patiala

लोक इंसाफ पार्टी के प्रदर्शन के कारण शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। हालांकि आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस तैनात थी फिर भी वाहन चालकों को जाम के कारण काफी परेशानी हुई। लोगों को रूट बदल कर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचना पड़ा।

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर बैंस समेत 316 के खिलाफ केस दर्ज 
पटियाला पुलिस ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस समेत 316 लोगों के खिलाफ सोमवार को देर शाम थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया है। एसएसपी विक्रमजीत सिंह दुग्गल ने कहा कि दोनों विधायकों व इनके समर्थकों ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू धारा 144 का उल्लंघन कर प्रदर्शन किया। वहीं इन लोगों ने पुलिस व सिविल अधिकारियों की ड्यूटी में बाधा डालते हुए पुलिस पर हमला किया।

एसआई समेत चार पुलिस मुलाजिम घायल  
एसएसपी ने कहा कि शहर में बैंस भाइयों व इनके समर्थकों ने हुल्लड़बाजी की, जिसमें एसआई बलवान सिंह समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें दो महिला सिपाही शामिल रहीं। इन सभी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां से अब इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।



मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह बैंस, नवदीप सिंह, गगनदीप सिंह, प्रीत इंद्र सिंह, मनविंदर सिंह, जगजोध सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, फुलप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, रणधीर सिंह, गुरमीत सिंह, राजिंदर सिंह खैरा, भीम सिंह, लक्ष्मण सिंह, अमरजीत सिंह, कमलजीत कौर, अमरीक सिंह खालसा को नामजद किया है, जबकि 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed