{"_id":"5efb3c8c8ebc3e42f441607f","slug":"punjab-news-in-hindi-jaipur-adampur-flight-will-start-from-july-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: जयपुर से आदमपुर की फ्लाइट तीन जुलाई से होगी शुरू, यहां देखें- पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: जयपुर से आदमपुर की फ्लाइट तीन जुलाई से होगी शुरू, यहां देखें- पूरा शेड्यूल
Tue, 30 Jun 2020 06:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, जयपुर-आदमपुर फ्लाइट तीन जुलाई से उड़ान भरना शुरू कर देगी। स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर-आदमपुर सेक्टर में सप्ताह में चार दिन उड़ान भरा करेगी। फ्लाइट मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को संचालित नहीं होगी। स्पाइसजेट एयरलाइंस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्लाइट जयपुर से टेक ऑफ करने के बाद सुबह 8:50 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और 12:30 बजे वापस जयपुर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं आदमपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन स्पाइस जेट ने फिलहाल बंद कर दिया है। कारण है कि बीते लगभग सवा 3 महीने से यह फ्लाइट बंद है और मई में सिर्फ दो बार ही फ्लाइट का संचालन संभव हो सका है। इन दो दिनों के दौरान भी 78 सीटर विमान में एक बार 18 और एक बार 35 यात्रियों ने ही उड़ान भरी थी। इसी कारण इस रूट की फ्लाइट का संचालन फिलहाल बंद करना पड़ा है। वहीं माना जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण वहां जाने को लेकर यात्रियों में कम रुझान दिखाई दे रहा हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन