{"_id":"5f7c9af28ebc3e9b96615e97","slug":"punjab-news-in-hindi-congress-leader-rahul-gandhi-statement-on-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस घटना मेरे लिए दुखद, योगी को अंतरराष्ट्रीय साजिश नजर आती है : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस घटना मेरे लिए दुखद, योगी को अंतरराष्ट्रीय साजिश नजर आती है : राहुल गांधी
Tue, 06 Oct 2020 10:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने कहा कि भले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस की घटना के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश नजर आ रही हो लेकिन उन्हें निजी तौर पर बड़ा दुख है। राहुल गांधी ने कहा कि योगी को अपनी राय देने का हक है, वह जो चाहे कल्पना कर सकते हैं लेकिन क्या उन्हें नहीं पता कि कैसे एक मासूम लड़की का बेरहमी से कत्ल किया गया।
विज्ञापन
उसके परिवार को डराया-धमकाया गया। उन्होंने कहा कि योगी में भी इस घटना को इसी नजरिये से देखने की नैतिकता होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हैरानी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस घटना को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला गया। बाद में उसके परिवार पर प्रशासन की तरफ से हमलावर रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हाथरस जाते वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से की गई धक्का-मुक्की और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें जो सहन करना पड़ा, वह उस दर्द के सामने कुछ भी नहीं है जो पीड़ित परिवार सहन कर रहा है।
कृषि कानूनों पर वोटिंग के दौरान संसद में उपस्थित नहीं होने पर राहुल ने कहा कि वह एक बेटे भी हैं और बेटे के तौर पर अपनी मां के प्रति उनके फर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को मेडिकल चेकअप के लिए जाना था। उनकी बहन कुछ पारिवारिक कारणों से उनके साथ नहीं जा सकती थी और यह फर्ज निभाना उनकी जिम्मेदारी थी।