फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: Capt Amarinder singh says, Corona cases will increase in Punjab in September

कैप्टन ने जताई आशंका- सितंबर में पंजाब में कोरोना से होंगी 2000 मौतें, सवा लाख लोग होंगे चपेट में

Wed, 02 Sep 2020 01:06 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Capt Amarinder singh says, Corona cases will increase in Punjab in September
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब में इस माह के अंत तक कोरोना वायरस के कारण 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान राज्य में करीब सवा लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके होंगे। यह डराने वाले आंकड़े सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जाहिर किए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा राज्य में शिखर की ओर बढ़ रहे कोरोना को लेकर जारी किए अनुमानों के आधार पर यह आशंका जताई है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मौतों का जो आंकड़ा मुख्यमंत्री ने सामने रखा है, वह एक सितंबर तक राज्य में डेढ़ हजार मरीजों की मौत के अलावा बताया है। यानी सितंबर समाप्त होने तक राज्य में 3000 से ज्यादा लोग कोरोना के कारण मारे जा चुके होंगे।
विज्ञापन


इसी आधार पर केंद्र को किया था अनलॉक 4.0 को लागू करने से इनकार 
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी राज्य की मेडिकल विशेषज्ञों वाली सलाहकार कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सार्वजनिक की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्र सरकार के अनलॉक 4.0 को राज्य में लागू करने से से इनकार किया था। उल्लेखनीय है कि राज्य में अगस्त माह के मध्य से कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से होने लगा है। प्रतिदिन 50 के करीब लोगों की मौत हो रही है और एक हजार से अधिक नए केस हर रोज सामने आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय जान बचाना जरूरी है या परीक्षा कराना 

मुख्यमंत्री ने नीट की परीक्षाओं से जुड़े सवाल पर कहा कि इस समय जरूरी क्या है, लोगों की जान बचाना या परीक्षा कराना। वे परीक्षा कराने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन यह परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में भी कराई जा सकती हैं, जब कोविड का असर काफी हद तक नियंत्रण में आ चुका होगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में इस महामारी के डरावने आंकड़ों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वे इन डरावने अनुमानों को लेकर चिंतित हैं कि अपने राज्य के लोगों को कैसे बचाएं। 

केंद्र से नहीं मिल रही मदद 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है लेकिन सब कुछ उसे अपने दम पर ही करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार से जिस मदद की उम्मीद ऐसे मौके पर की जा सकती थी, उसके मुकाबले राज्य को कोई मदद नहीं मिली है। उनकी सरकार अपने योग्य अधिकारियों, कर्मचारियों और सूबे के आम लोगों को साथ लेकर यह लड़ाई लड़ रही है। उन्हें उम्मीद है कि यह एकजुटता कोरोना पर फतेह दिलाएगी। कैप्टन ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे कोविड के मद्देनजर लागू की गईं बंदिशों का सख्ती से पालन करें ताकि मुश्किल हालात पर समय रहते काबू पा लिया जाए।

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed