फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: BSF caught 13 kg heroin from Indo-Pak border in Punjab

पाक तस्करों की नापाक हरकत जारी, 13 किलो हेरोइन भेजी, बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी

Thu, 24 Sep 2020 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Sep 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: BSF caught 13 kg heroin from Indo-Pak border in Punjab
पकड़ी गई हेरोइन के बारे बीएसएफ के अधिकारी जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहली बार ऐसा मामला सामने आया है कि पाक तस्करों ने तेरह किलो हेरोइन की खेप लाल रंग की कैनियों में भरकर भारतीय सीमा में छुपाई, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने पाक के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए यह खेप बरामद कर ली। इनमें एक कैनी पांच लीटर की थी। यह बरामदगी फिरोजपुर सेक्टर के तहत बीएसएफ की बीओपी रतोके (खेमकरण) के पास वीरवार हुई।

विज्ञापन


अक्सर फेंसिंग पार किसान कीटनाशक व फसलों में डलने वाले अन्य पदार्थ कैनियों में लेकर जाते हैं। आशंका है कि जवानों को गुमराह करने के लिए पाक तस्करों ने लाल रंग की कैनियों का इस्तेमाल किया गया। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय तस्करों ने पाक तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जो पाक तस्करों ने बीओपी रतोके के पास लगी फेंसिंग पार खेतों में लगी फसल के बीच छिपाकर रखी है।
विज्ञापन


बीएसएफ की बटालियन-116 के जवानों  ने फेंसिंग पार खेतों में स्पेशल सर्च आपरेशन शुरू किया तो बॉर्डर पिलर नंबर-166 /16 के पास लाल रंग की चार कैनियां मिलीं। इनमें हेरोइन भरी थी। हेरोइन का वजन तेरह किलो आंका गया है। बीएसएफ उस किसान से भी पूछताछ कर रही है, जिसके खेत में से हेरोइन से भरी कैनियां बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस साल नौ माह के भीतर बीएसएफ ने सरहद से 415 किलो 364 ग्राम हेरोइन, 32 आधुनिक हथियार, 57 मैगजीन, 650 गोला-बारूद व दस पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड के अलावा अन्य बरामदगी की है।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed