फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: 70 lakhs will get corona vaccine in Punjab

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एलान, 70 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, दो खुराक मुफ्त

Sun, 03 Jan 2021 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Jan 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: 70 lakhs will get corona vaccine in Punjab
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : ANI

पंजाब में 70 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुफ्त में दो टीके लगाए जाएंगे। चार चरणों में टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। वैसे पंजाब में हर रोज चार लाख टीके लगाने की क्षमता है लेकिन अब देखना होगा कि केंद्र से किस अनुपात में पंजाब को टीके मुहैया कराए जाते हैं। 

विज्ञापन


यह विचार पंजाब भवन में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने पत्रकारों को बातचीत में बताईं। उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका आम लोगों तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। पहले चरण में 1.60 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में पुलिस, जेल विभाग, नगर निकाय के कर्मियों को टीकाकरण में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक और चौथे में 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब में वैसे तो एक दिन में चार लाख टीका लगाने की क्षमता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि केंद्र से किस अनुपात में टीके पंजाब को दिए जाएंगे। सिद्धू ने बताया कि पंजाब में 70 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक व्यक्ति को दो टीके मुफ्त में लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना नियंत्रित, दिल्ली में हुईं दोगुनी मौतें : सिद्धू
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना दिल्ली की अपेक्षा पंजाब में नियंत्रित है। राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 95 फीसदी पहुंच गई है। साथ ही दिल्ली के मुकाबले पंजाब में मृत्यु दर भी आधी है। पंजाब में अब तक संक्रमण से 5846 मौतें हुई हैं। दिल्ली में यह संख्या 10,577 है।


संक्रमण की दर में आई गिरावट
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में संक्रमण की दर में भी काफी गिरावट आई है। पहले 2000 संक्रमण के मरीज रोज आते थे, जो आज घटकर 230 रह गए हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों को लोगों ने गंभीरता से लिया, जिसके कारण लोगों ने दो गज की दूरी है जरूरी और मास्क को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed