कोरोना: पंजाब में पांच और ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या 133 हुई, 3526 ठीक भी हुए हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में रविवार को 17 जिलों में कोरोना के 161 नए मामले सामने आए। इस दौरान पांच मरीजों की मौत भी हो गई है।सेहत विभाग के अनुसार अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, जालंधर और होशियारपुर में 1-1 मरीज की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 133 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5216 हो गया है।
पिछले 24 घंटे में अमृतसर में 12, लुधियाना में 39, जालंधर में 19, संगरूर में 45, पटियाला में 6, मोहाली में 8, गुरदासपुर में 8, पठानकोट में 1, तरनतारन में 1, होशियारपुर में 3, नवांशहर में 2, मुक्तसर में 1, फतेहगढ़ साहब में 1, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 3 और कपूरथला में 3 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। रविवार को 3526 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस समय 1557 मरीज विभिन्न अस्पतालों में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। इनमें से 30 लोगों की हालत गंभीर है।
जिलों में कुल संक्रमित
अब तक अमृतसर में 883, लुधियाना में 781, जालंधर में 704, संगरूर में 408, पटियाला में 281, मोहाली में 250, गुरदासपुर में 216, पठानकोट में 209, तरनतारन में 188, होशियारपुर में 174, नवांशहर में 130, मुक्तसर में 127, फतेहगढ़ साहिब में 110, फरीदकोट में 103, रोपड़ में 102, मोगा में 94, फाजिलका में 91, फिरोजपुर में 93, बठिंडा में 89, कपूरथला में 89, बरनाला में 50, मानसा में 44 संक्रमित सामने आ चुके हैं।
गुरदासपुर की संक्रमित महिला की अमृतसर में मौत
रविवार को गुरदासपुर में नौ कोविड-19 संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए। जिसमें एक केस नया, सात केस संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले हैं। इसके अलावा लुधियाना में एक महिला संक्रमित पाई गई है। हालांकि शनिवार को देर रात एक 70 साल बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई है। महिला बहादुर हुसैन खुर्द, बाला मसानिया तहसील बटाला की निवासी थी, जिसकी अमृतसर में मौत हुई है। संक्रमित केसों में नया मरीज धारीवाल तहसील के गांव वडै़च का 48 वर्षीय पाठी है।
वहीं डेरा बाबा नानक के पुलिस कर्मचारी के संपर्क में आने वाले तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें दो महिला और एक 16 साल का लड़का है। फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव जोड़िया कलां के संक्रमित किसान के संपर्क में आने वाला एक अन्य 40 वर्षीय व्यक्ति साल संक्रमित पाया गया है। वहीं पठानकोट में ड्यूटी पर जाने वाले बटाला के हेल्थ वर्कर की पत्नी, बेटी सहित एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है। संक्रमित बटाला के भारत नगर कॉलोनी और गांव आलोवाल से है। लुधियाना में भी गुरदासपुर की एक महिला मरीज संक्रमित पाई गई है। जो डीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है।
लुधियाना में होशियारपुर की महिला की मौत, 46 नए मरीज
जिले में रविवार को 46 नए मरीज सामने आए है। इसके अलावा तीन मरीज दूसरे जिलों से संबंधित है। सिविल सर्जन डा. राजेश बगगा ने बताया कि आज 49 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें 46 मरीज जिला लुधियाना व तीन अन्य जिलों से संबंधित है। होशियारपुर निवासी महिला की मौत हुई है। वह शूगर, बीपी व पैनक्रियाज से पीड़ित थी। उसकी मौत मोहन देई अस्पताल लुधियाना में मौत हुई है।
डा. बग्गा ने बताया कि अब तक जिले में संदिग्ध मरीजों के सैंपलों का संख्या 31542 है। शनिवार को सिविल अस्पताल भेजे गए 281 सैंपलों में 250 की रिपोर्ट नेगेटिव व 31 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रही है। इनमें 28 मरीज जिला लुधियाना, एक पठानकोट, 1 फतेहगढ़ साहिब व 1 जिला पठानकोट से संबंधित है।
अन्य अस्पतालों से भेजे गए 1013 सैंपलों में 1006 नेगेटिव व सात मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह पॉजिटिव मरीज जिला लुधियाना से संबंधित है। इसके अलावा डीएमसी 7 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दो अन्य की पॉजिटव रिपोर्ट सीएमसी से मिली है। सलेम टाबरी निवासी एक अन्य मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट एसपीएस अस्पताल से मिली है।
पटियाला में एक ही दिन में दो की कोरोना से मौत, 30 नए केस सामने आए
सीएमओ ने बताया कि रविवार को पाजिटिव आए 30 केसों में छह गर्भवती महिलाएं, नाभा सीआईए स्टाफ में तैनात तीन पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। इनके अलावा पटियाला की आदर्श कालोनी 57 साल की महिला, घुम्मन नगर निवासी 40 साल की महिला, त्रिपड़ी निवासी 28 साल का युवक और हीरा नगर निवासी 57 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसी तरह से विभिन्न अस्पतालों की ओपीडी में चेकअप कराने आए लोगों में से तीन की रिपोर्ट भी कोविड पाजिटिव रही है। वहीं रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों से सेहत विभाग की टीमों द्वारा कुल 303 सैंपल कोविड जांच को लिए गए।
पठानकोट : सेना के जवान समेत सात पॉजिटिव
पठानकोट में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात और रविवार को अमृतसर से 185 लोगों की रिपोर्ट पठानकोट पहुंची। इनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 178 लोग निगेटिव आए हैं। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों में सेना का एक जवान भी शामिल है। वह दिल्ली से पठानकोट एयरपोर्ट पर आए थे। यहीं उनका सैंपल लिया गया था।
वहीं, पठानकोट में कार्यरत संक्रमित हेल्थ इंस्पेक्टर की बटाला निवासी पत्नी, 10 साल की बेटी और एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा, अबरोल नगर पठानकोट के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग को मोहाली उपचार के लिए ले जाया गया था। उपचार से पहले डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया। शनिवार देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पठानकोट के डलहौजी रोड स्थित मोहल्ला कांशीनगर का 64 वर्षीय व्यक्ति और पहले से संक्रमित आनंदपुर निवासी बुजुर्ग के संपर्क में आया युवक भी संक्रमित मिला है।
कपूरथला में दो कोरोना संक्रमित मरीज आए सामने
फिरोजपुर: तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
फिरोजपुर में रविवार को तीन पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें से दो तलवंडी भाई और एक फिरोजपुर शहर के जंडी मोहल्ले का रहने वाला है। अब फिरोजपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तलवंडी भाई निवासी विजय कुमार पॉजिटिव था। विजय के ही परिवार के एक सदस्य की रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका 25 जून को सैंपल लिया गया था।
होशियारपुर में तीन नए पॉजिटिव
होशियारपुर में तीन नए पॉजिटिव केस आने के बाद कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि सेहत केंद्र बुडाबड़ के अधीन एक गांव निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। दूसरे मामले में 40 वर्षीय महिला जो कि सेहत केंद्र हाजीपुर के अधीन गांव दलवाली कला की है। तीसरा केस होशियारपुर के मोहल्ला विजय नगर से संबधित है जो पानीपत से आया था। डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार को फ्लू जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों के 129 नए सैंपल लिए गए है। 420 सैपलों की लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 3 केस पॉजिटिव मिले।
फतेहगढ़ साहिब: गर्भवती समेत तीन नए केस
फतेहगढ़ साहिब में रविवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन में से दो लोग पीजीआई और सेक्टर- 32 अस्पताल चंडीगढ़ में काम करते हैं। इसके अलावा अमलोह के वार्ड नंबर-4 की एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि गांव पोला का व्यक्ति चंडीगढ़ पीजीआई में काम करता है। उसका वहीं सैंपल लिया गया। इसके अलावा दूसरा व्यक्ति गांव जख्वाली निवासी भी चंडीगढ़ के सेक्टर 32 सरकारी अस्पताल में काम करता है। इसका भी सैंपल वहीं लिया गया था, जो पॉजिटिव आया है। खन्ना अमलोह रोड निवासी गर्भवती महिला ने खन्ना के सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवाया था। वह भी कोरोना पीड़ित पाई गई है।
डॉक्टरों ने किया हर्निया का ऑपरेशन, मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव
बीते दिनों मुक्तसर के सिविल अस्पताल में मॉडल टाउन निवासी व्यक्ति हर्निया का ऑपरेशन करवाने पहुंचा था। ऑपरेशन से एक दिन पूर्व ही उसने कोरोना के चलते सैंपल भी दिया था। ये बात उसने डॉक्टरों व अन्य को नहीं बताई। अनभिज्ञता के चलते डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद रिपोर्ट आने पर जब स्वास्थ्य विभाग को उसके कोरोना पाजिटिव होने का पता चला तो उसे सिविल अस्पताल में ही स्पेशल वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही डॉक्टरों, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों को एकांतवास पर भेज दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों समेत स्टाफ के सैंपल लेकर उनको एकांतवास कर दिया गया है। एडीसी संदीप कुमार ने बताया कि मरीज ने डॉक्टरों को अपने कोरोना टेस्ट के बारे में कुछ नहीं बताया था। इस कारण डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया।
जालंधर: पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मिली छुट्टी
सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर से रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इनका इलाज सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. जगदीश कुमार की टीम द्वारा किया जा रहा था। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के नए प्रोटोकॉल के अनुसार छुट्टी दी गई है। जिसके अनुसार मरीज में वायरस के लक्षण शुरू होने के 10 दिनों बाद ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती और उनको पिछले तीन दिनों से बुखार नहीं हुआ तो उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
जालंधर में कोरोना के 17 मरीज आंकड़ा पहुंचा 709
जालंधर। जिले में रविवार को कोरोना के 17 नए केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ जिले में मरीजों की संख्या 709 तक पहुंच गई है। अब तक जालंधर में 20 लोग कोरोना का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। रविवार को मरीज संक्रमित पाए गए, उसमें तीन बच्चे हैं। मरीज गदईपुर, नागरा, बस्ती शेख, लम्मा पिंड, कालिया कालोनी, सुच्ची पिंड, अवतार नगर, राजा गार्डन, न्यू कालोनी और संत नगर के हैं।