{"_id":"60f48cc1de5de868195067f9","slug":"punjab-news-congress-towards-change-along-with-the-government-there-will-be-major-reshuffle-in-the-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बदलाव की ओर कांग्रेस पार्टी, सरकार के साथ ही संगठन में होंगे बड़े फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बदलाव की ओर कांग्रेस पार्टी, सरकार के साथ ही संगठन में होंगे बड़े फेरबदल
Mon, 19 Jul 2021 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:49 AM IST
सार
- सिद्धू के साथ ही सेकेंड लाइन की शुरू हुई तैयारी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री
- जल्द ही हो जाएगी शुरुआत, पंजाब प्रभारी हरीश की भी रहेगी अहम भूमिका
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : facebook.com/sherryontopp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिल गए हैं। कैप्टन के विरोध के बाद भी आलाकमान के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि जल्द ही सरकार और संगठन स्तर पर कई बड़े फेरबदल किए जाएंगे। सिद्धू के साथ ही राज्य में सेकेंड लाइन की भी शुरुआत हो गई है। जल्द ही सरकार और संगठन में कई नए चेहरों की एंट्री की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब में कैप्टन और सिद्धू के बीच पिछले दो साल से टकराव के हालात हैं। इससे कांग्रेस को संगठन स्तर पर काफी नुकसान झेलना पड़ा। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब प्रभारी के रूप में हमेशा से संकट मोचन के रूप में रहने वाले हरीश रावत को जिम्मेदारी दी गई। हरीश ने पंजाब आते ही आलाकमान की इच्छा को साफ कर दिया था कि अब पंजाब में बदलाव होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस में आलाकमान सेकेंड लाइन बनाने के लिए चेहरों की तलाश कर रहे हैं। सिद्धू से मुलाकात के साथ ही हरीश ने यह तय कर दिया था कि सिद्धू ही कांग्रेस में संगठन का चेहरा होंगे। हालांकि इस कार्य में उन्हें काफी समय लगा, लेकिन आलाकमान की इस विशेष इच्छा को उन्होंने अमलीजामा पहना ही दिया। अब यह साफ हो गया है कि पंजाब में कांग्रेस के संगठन और सरकार स्तर पर बड़े फेरबदल किए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के सूत्रों के अनुसार सिद्धू के साथ ही कई नए चेहरों की संगठन स्तर पर एंट्री की जाएगी। इन चेहरों में युवाओं को तरजीह देने के लिए पंजाब प्रभारी हरीश रावत को राहुल और प्रियंका गांधी के स्तर पर कहा गया है। जुलाई के अंत तक संगठन के पुनर्गठन का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
कैप्टन कैबिनेट में युवा को तरजीह
कैप्टन की नई कैबिनेट में युवा नेताओं को आलाकमान ने तरजीह देने को कहा है। इनमें कांग्रेस के युवा विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलजीत सिंह नागरा, नवतेज सिंह चीमा और संगत सिंह के नाम प्रमुखता पर हैं। इनके अलावा राकेश पांडे और राणा गुरजीत सिंह को भी कैप्टन कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं।
युवा कांग्रेसियों को प्रदेश में मिलेंगे पद
सिद्धू की नई टीम में युवा कांग्रेसियों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के साथ ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से भी कई युवा चेहरों को सिद्धू अपने संगठन में अहम जिम्मेदारी देंगे। सिद्धू के कुछ करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई के अंत तक संगठन स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलने शुरू हो जाएंगे।