फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Akali dal Protest in Ludhiana of Punjab

पंजाब : लुधियाना में अकाली दल ने किया विरोध-प्रदर्शन, मंत्री आशु का आवास घेरा

Wed, 04 Nov 2020 01:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Akali dal Protest in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में अकाली दल का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ बुधवार अकाली दल ने हल्ला बोला। सीनियर अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया की अगुवाई में वर्करों ने मंत्री आशु के घर और दफ्तर का घेराव किया। इस धरने में मजीठिया ने कहा कि सत्ता में आने पर आशु और धर्मसोत के खिलाफ वह जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री आशु से विवाद के बाद जिस डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को निलंबित किया गया था, उसे बहाल कर दोबारा जांच कराएंगे। धरने के बाद जैसे ही मजीठिया मंत्री आशु के घर की तरफ जाने लगे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने संबोधन में कहा कि नगर निगम लुधियाना में तैनात डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने मंत्री आशु के सभी राज खोल दिए थे। हालांकि यह जांच उन्हें उस समय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने दी थी। सिद्धू चाहे डीएसपी का साथ देने की जगह पीछे हट गए लेकिन सत्ता में आने पर अकाली दल डीएसपी सेखों को बहाल कर दोबारा इसकी जांच करवाएगा। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान गरीबों को अनाज बांटने की जगह मंत्रियों के चहेतों ने अपनों को खुश किया है, इन छह माह के दौरान अनाज को बेच करोड़ों की कमाई की गई है। जिनके पास कुछ नहीं था, आज करोड़ों के मालिक बन गए। सत्ता में आने के बाद हर किसी से हिसाब लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री आशु को आड़े हाथ लेते हुए मजीठिया ने कहा कि इस समय मंत्री पद का नशा उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। दाखा विधानसभा चुनाव में इसी मंत्री ने एक गुरसिख कांग्रेसी वर्कर की पगड़ी को उतारा था। मजीठिया ने मंत्री आशु के खिलाफ साल 1992 के मामले को लेकर हमला किया। 


उन्होंने कहा कि उस समय बम बनते थे, एके 47 राइफल इधर उसे उधर होती थी। यहां तक आतंकवादियों को गुड़ मंडी जैसे भीड़ भाड़ एरिया में बम चलाने की सलाह भी देते थे। पंजाब में शांति की बात करने वाले किस तरह माहौल बिगाड़ने में जुटे हैं। ऐसे मामलों को सरकार दोबारा क्यों नहीं खोलकर जांच करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed