फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: A soldier from Bathinda died in Mumbai

बठिंडा के सैनिक की मुंबई मे मौत, इलाज के लिए तड़पने का वीडियो हुआ वायरल

Mon, 02 Nov 2020 10:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Nov 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: A soldier from Bathinda died in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के बठिंडा के गांव घुम्मन खुर्द निवासी सैनिक की मुंबई में 15वीं पंजाब रेजिमेंट में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सुखविंदर सिंह (28) के रूप में हुई है। सुखविंदर सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था। उसका इलाज के लिए तड़पने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं मृतक का शव लेकर रविवार को गांव पहुंची सेना की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव घुम्मन खुर्द का जवान सुखविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह मुंबई में तैनात था। 29 अक्टूबर को उसका निधन हो गया था। रविवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी तक सिपाही की मौत के सही कारणों पता नहीं चल पाया है लेकिन एक कमरे में इलाज के लिए तड़प रहे सुखविंदर सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व सेवा संघ के अध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व सरपंच सुखवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह की मौत उचित देखभाल न होने से हुई है। इसका सबूत वायरल वीडियो है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह को एक अलग कमरे में केवल बुखार की गोली दी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज न मिलने के कारण वह एक कमरे में तड़प रहा था तो किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस कारण अधिकारियों ने सुखविंदर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस लापरवाही में सुखविंदर सिंह की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जब वीडियो ग्रामीणों के पास पहुंचा तो उनका गुस्सा भड़क गया। 

रविवार को रेजिमेंट की टीम सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया और कई सवाल किए। उन्होंने सरकार से सुखविंदर सिंह की मौत के कारणों की जांच करने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में थाना मौड़ के एसएचओ हरनेक सिंह का कहना है कि गांव के कुछ लोग सैनिक की मौत के विरोध में शव लेकर पहुंचे सेना के अधिकारियों से सवाल जवाब कर रहे थे। ग्रामीण सिपाही का एक वीडियो भी दिखा रहे थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed