{"_id":"66f15772ebf1f2dd8602a46e","slug":"punjab-new-ministers-hardeep-singh-mundiya-barinder-kumar-goyal-dr-prabhjot-singh-tarunpreet-singh-mahinder-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab New Cabinet: पांच नए मंत्रियों ने ग्रहण की शपथ, मोहिंदर भगत बने बागवानी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab New Cabinet: पांच नए मंत्रियों ने ग्रहण की शपथ, मोहिंदर भगत बने बागवानी मंत्री
Mon, 23 Sep 2024 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:54 PM IST
सार
पंजाब कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. प्रभजोत सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत हैं। इन्हें सोमवार शाम को पंजाब राज भवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सीएम मान व राज्यपाल के साथ पंजाब कैबिनेट के नए मंत्री।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रदेश की आप सरकार में ढ़ाई साल के भीतर यह चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री मान ने अपने पांचों नए मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए हैं। जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंदर भगत को बागवानी मंत्री बनाया गया है।
हरदीप सिंह मुंडिया
मोहिंदर भगत
इससे पहले रविवार को चार मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदीप सिंह मुंडिया
- राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन
- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता
- आवास एवं शहरी विकास
- पर्यटन एवं संस्कृति मामले
- निवेश प्रोत्साहन
- श्रम
- आतिथ्य सत्कार
- उद्योग और वाणिज्य
- ग्रामीण विकास एवं पंचायतें
मोहिंदर भगत
- रक्षा सेवा कल्याण
- स्वतंत्रता सेनानी
- बागवानी
- खान एवं भूविज्ञान
- जल संसाधन
- भूमि एवं जल का संरक्षण
- स्थानीय सरकार
- संसदीय मामले
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को चार मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है।
विज्ञापन
- बलकार सिंह: हाल ही में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके चलते मंत्री बलकार के साथ सरकार भी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।
- अनमोल गगन मान: न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर दिए बयान पर किसानों व विरोधियों के निशाने पर रहीं। उन्होंने कहा था कि सरकार आने पर पांच मिनट में एमएसपी लागू कर देंगे।
- चेतन सिंह जौड़ामाजरा: मंत्री जौड़ामाजरा के पास पहले स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा था। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डाॅ. राज बहादुर के साथ दुर्व्यवहार के कारण विवादों में रहे थे।
- ब्रह्म शंकर जिंपा: राजस्व मंत्री रहते हुए मोगा में एक रजिस्ट्री में फ्रॉड शिकायत के मामले में उन पर तहसीलदार पर एक पक्ष के हक में फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था। विपक्ष ने तब जिंपा पर कार्रवाई की मांग की थी।
पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा करूंगा
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप नेता हरदीप सिंह मुंडियन ने कहा कि मैं भगवान और अपने माता-पिता का शुक्रगुजार हूं। मेरे पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझ पर उनकी कृपा है। मैं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा, संदीप पाठक का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एक छोटे से सेवादार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीनियर लीडरशीप और पंजाब के लोगों से वादा करता हूं कि पूरी ईमानदारी से सेवा करूंगा।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप नेता हरदीप सिंह मुंडियन ने कहा कि मैं भगवान और अपने माता-पिता का शुक्रगुजार हूं। मेरे पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझ पर उनकी कृपा है। मैं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा, संदीप पाठक का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एक छोटे से सेवादार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीनियर लीडरशीप और पंजाब के लोगों से वादा करता हूं कि पूरी ईमानदारी से सेवा करूंगा।
#WATCH | After taking oath as Minsiter, AAP leader Hardeep Singh Mundian says, "I am thankful to god and my parents... I thank CM Bhagwant Mann who has given such huge responsibility to me..." https://t.co/QQOfjYTPrx pic.twitter.com/StgvjjTs1K
— ANI (@ANI) September 23, 2024