फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Municipal Election 2021 Result: Congress wins 36 seats in Pathankot Nagar Nigam Election

पठानकोट निगम चुनाव में कांग्रेस को 36 सीटों पर मिली जीत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा नहीं बचा पाए गढ़

Wed, 17 Feb 2021 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Feb 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab Municipal Election 2021 Result: Congress wins 36 seats in Pathankot Nagar Nigam Election
पठानकोट में जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार पन्ना लाल भाटिया के समर्थकों ने ढोल की थाप पर खूब भंगड़ा डाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस ने 50 में से 36 वार्डों में जीत हासिल की। भाजपा की झोली में 11 सीट आईं हैं। शिअद (शिरोमणि अकाली दल) और निर्दलीय को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, सुजानपुर नगर काउंसिल के 15 वार्डों में से आठ पर कांग्रेस, छह पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

विज्ञापन

 
पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निवास वाले वार्ड 49 में भाजपा ने जीत हासिल की। पठानकोट से कांग्रेस विधायक अमित विज के वार्ड में पार्टी को हार मिली है। विधायक के वार्ड 32 के कांग्रेसी उम्मीदवार राजीव बंटी महज 24 वोट से हार गए। इस वार्ड से भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी ने जीत हासिल की। वार्ड 18 से कांग्रेसी उम्मीदवार पन्ना लाल भाटिया पांचवीं बार जीते। 
विज्ञापन


पठानकोट के 50 वार्ड में सबसे बड़ी जीत वार्ड-22 के कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार को मिली। अजय को 2370 में से 2013 वोट मिले हैं। वार्ड- 38 के निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को सबसे कम पांच वोट मिले। इस वार्ड में सात लोगों ने नोटा का बटन दबाया। उल्लेखनीय है कि 2013-14 में पठानकोट को नगर निगम का दर्जा मिला। 2015 के निकाय चुनाव में भाजपा के 31 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 11 और आठ निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते थे। इसमें भाजपा को बहुमत मिला और अनिल वासुदेवा पठानकोट के पहले मेयर बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुशल कार्यप्रणाली से प्रदेश का हर वर्ग खुश है। केवल पठानकोट में ही 400 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। इसी का नतीजा है कि लोगों ने पार्टी पर विश्वास जताया और पठानकोट में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली।  - अमित विज, विधायक, पठानकोट।

 

भाजपा के उम्मीदवार मतदान के दिन से ही कह रहे हैं कि उनके साथ जबरदस्ती की गई है। कांग्रेसियों ने जाली मतदान कराया। ईवीएम का कोई कसूर नहीं है। कांग्रेस की जीत ने ही भाजपा के सभी आरोपों को सही साबित किया। बाकी जो जनता का फैसला है, वह मंजूर है। - विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed