फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab mother oly son navjot in indian airforce missing plane AN32

लापता विमान AN-32 में पंजाब का ये लाल भी, मां का इकलौता सहारा था

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर) Updated Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
punjab mother oly son navjot in indian airforce missing plane AN32
इंडियन एयरफोर्स के लापता जहाज एएन32 में पंजाब का नौजवान नवजोत भी - फोटो : अमर उजाला
इंडियन एयरफोर्स के लापता विमान एएन 32 में पंजाब की एक मां का इकलौता सहारा 19 वर्षीय नवजोत सिंह भी है। नवजोत की एक साल पहले ही नौकरी लगी थी, अब मां को आस है कि  बेटे की कोई खबर मिल जाएगा। वार्ड नंबर बारह मुहल्लां भट्टा स्थित नवजोत के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। उनकी मां नारिता बार-बार यही कह रही हैं कि भगवान करे बेटा ठीक हो। उसने अभी देखा ही क्या था।
विज्ञापन


उन्नीस साल का ही है नवजोत। उसे तो अभी यह भी पता नहीं था कि जो सैलरी उसे मिलती थी, उसका इस्तेमाल कैसा करना है। एसडीएम हरदीप सिंह धालीवाल भी नवजोत के घर पहुंचे और उन्हें प्रशासन और सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। नवजोत के एक मामा राणा रणजीत सिंह एयरफोर्स में है। दूसरे मामा शिवराज राणा के पास नवजोत की मां नारिता रहती है।
विज्ञापन


दोनों का कहना है कि नारिता का एकमात्र सहारा नवजोत था। एक साल से नवजोत अपनी मां को साथ ले जाने की बात कहता था। नवजोत के मौसा अजमेर सिंह ने बताया कि अभी नवजोत की नौकरी एक साल की हुई थी। नारिता का कोई और सहारा नहीं है। एयरफोर्स के अधिकारियों का दिन में तीन चार बार फोन आता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हम सभी को यही उम्मीद है कि नवजोत जल्द मिल जाए। एसडीएम हरदीप सिंह धालीवाल ने भी परिवार को हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद भी पहुंचे थे और उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed