{"_id":"6150137d8ebc3e09f1374a1b","slug":"punjab-mla-sundar-sham-arora-vacates-government-home-after-discharge-from-ministerial-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मंत्री पद से छुट्टी के बाद सुंदर शाम अरोड़ा ने खाली किया सरकारी आवास, बोले-पार्टी का फैसला सर्वोपरि, करता रहूंगा जनता की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मंत्री पद से छुट्टी के बाद सुंदर शाम अरोड़ा ने खाली किया सरकारी आवास, बोले-पार्टी का फैसला सर्वोपरि, करता रहूंगा जनता की सेवा
Sun, 26 Sep 2021 06:28 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 Sep 2021 06:28 PM IST
सार
होशियारपुर के विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने चंडीगढ़ में सरकार की तरफ से मंत्री के तौर पर दिया गया मकान खाली कर दिया है। राज्य के गठन के बाद से अब तक के इतिहास में ऐसा मामला सामने नहीं आया है । सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ चंडीगढ़ के जिस सेक्टर में सरकारी आवास मंत्रियों के लिए बनाए गए हैं, वहां हर किसी की घर लेने की इच्छा होती है ।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी आवास पर गाड़ी में सामान लोड करवातीं सुंदर शाम अरोड़ा की बेटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकसर मंत्रियों समेत कई नेताओं द्वारा पद पर न रहने के बावजूद महीनों और कभी-कभी तो वर्षों तक सरकारी आवास खाली न करने के मामले सामने आते हैं। कई बार तो तमाम सरकारी सुविधाओं पर लंबे समय तक कब्जा जमाए रखने की बातें सामने आती हैं। लेकिन पंजाब मंत्रिमंडल से बाहर हुए होशियारपुर के विधायक सुंदर शाम अरोड़ा इस मामले में अलग साबित हुए हैं। अरोड़ा को जैसे ही पता चला कि पंजाब की नई कैबिनेट में उन्हें स्थान नहीं मिला है, तो उन्होंने तुरंत बतौर मंत्री प्राप्त हुई सरकारी सुविधाओं का त्याग कर दिया। चंडीगढ़ में सरकार की तरफ से मंत्री के तौर पर दिया गया आवास भी खाली कर दिया। जानकारों के मुताबिक 1966 में पंजाब राज्य के गठन के बाद से अब तक के इतिहास में ऐसा विलक्षण उदाहरण अभी तक सामने नहीं आया है।
एक घंटे में खाली कर दिया सरकारी मकान
सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ चंडीगढ़ के जिस सेक्टर में सरकारी आवास मंत्रियों के लिए बनाए गए हैं, वे सभी के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। इसके विपरीत अरोड़ा ने नई कैबिनेट की सूची जारी होने के घंटे भर के भीतर सरकारी आवास छोड़ दिया। अरोड़ा की बेटी डॉ. शिवानी अरोड़ा सरकारी आवास में पड़े अपने निजी सामान को समेटकर होशियारपुर लौट आईं। अरोड़ा ने नियमानुसार आवास संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। अरोड़ा का कहना है कि उन्हें सिर्फ जनता की सेवा से सरोकार है, सरकारी सुविधाएं एवं सुरक्षा का घेरा उनके लिए मायने नहीं रखता । हलका होशियारपुर के विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री के तौर पर उन्हें सेवा करते हुए हलका निवासियों एवं पंजाब वासियों द्वारा जो सहयोग दिया गया, उसके लिए वह सदैव सभी के आभारी रहेंगे।
जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता को समय-समय पर विभिन्न भूमिकाओं का निर्वाह करने का अवसर प्रदान किया जाता है और उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर जनता की सेवा का मौका प्रदान किया गया था। उसके लिए वे कांग्रेस पार्टी के आभारी हैं। अरोड़ा ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य में उन्हें जिस भी भूमिका के लिए निर्देशित किया जाएगा, वे इसी प्रकार पूरी ईमानदारी, मेहनत और तत्परता के साथ निर्वाह करेंगे।
विज्ञापन
किसी से न शिकवा है न शिकायत
अरोड़ा ने कहा कि उन्हें न तो पार्टी और न ही किसी व्यक्ति विशेष से कोई शिकवा या शिकायत है। उनके लिए पार्टी व पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। उनके लिए राजनीति समाज की सेवा का एक माध्यम है तथा आने वाले समय में भी होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सेवादार के तौर पर इलाके के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हलका निवासियों का सहयोग, प्यार एवं आशीर्वाद पहले की भांति ही उन्हें मिलता रहेगा, ताकि वे विकास एवं लोक भलाई के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाह कर सकें।