फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab minister sent message to woman officer, congress president Rahul Gandhi ask about action

#MeToo मामला: राहुल गांधी ने ब्योरा किया तलब, पंजाब सरकार और पार्टी से पूछा- क्या कार्रवाई हुई

Sun, 28 Oct 2018 07:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
punjab minister sent message to woman officer, congress president Rahul Gandhi ask about action

पंजाब के सियासी गलियारे में इन दिनों गूंज रहा ‘मीटू’ का मामला कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण पर पंजाब सरकार और प्रदेश कांग्रेस से जवाब-तलब कर लिया है। इस बीच, मामले के चर्चा में आने के पांच दिन बाद भी न तो पीड़ित महिला अधिकारी सामने आई हैं और न ही आरोपी मंत्री की ओर से कोई बयान जारी हुआ है। अब तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि आरोपी मंत्री ने महिला अधिकारी को किस तरह के मैसेज भेजे थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने प्रदेश इकाई के साथ-साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह भी पूछ लिया है कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है? माना जा रहा है कि मीटू के ही एक मामले में मोदी सरकार के एक मंत्री का इस्तीफा दिलवा चुकी कांग्रेस पंजाब के मामले में विपक्ष के हाथ कोई मुद्दा नहीं देना चाहती। यह भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि सीएम के अगले हफ्ते पंजाब पहुंचते ही इस मामले में तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विधायक मामले को रखना चाहते हैं जीवित
दरअसल, आरोपी मंत्री को लेकर जहां पार्टी आलाकमान की नाराजगी बढ़ गई है, वहीं कैबिनेट में जगह बनाने की आस लगाए बैठे पंजाब के कई विधायक भी इस मामले को लगातार जीवंत बनाए रखना चाहते हैं और वे कैप्टन की गैरमौजूदगी में इससे संबंधित खबरें आलाकमान तक पहुंचा रहे हैं। मंत्री पद के दावेदार एक विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर यहां तक कहा कि केवल एक मंत्री नहीं अभी कुछ और मंत्रियों का कच्चा-चिट्ठा उजागर होगा। कैबिनेट में कई सीटें खाली होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीसीसी ने सीएम पर टाला मामला
दूसरी ओर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी शनिवार को भी इस बात पर कायम रही कि उसके संज्ञान में मीटू का कोई मामला नहीं लाया गया है। न तो कोई शिकायतकर्ता है और न ही कोई आरोपी है। केवल चर्चाएं चल रही हैं, जिनपर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। राहुल गांधी द्वारा मामले पर मांगी गई जानकारी के बारे में स्पष्ट जवाब न देते हुए पार्टी की ओर से यही कहा गया कि पूरा मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था और उन्होंने ही इसका निपटारा भी कर दिया है। ऐसे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री द्वारा ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed