{"_id":"666d2a0410871896e1099082","slug":"punjab-minister-anmol-gagan-mann-marriage-celebrations-begin-in-zirakpur-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anmol Gagan Marriage: एडवोकेट की दुल्हन बनेंगी मान की मंत्री, गुरुद्वारा नाभा साहिब में कल होगा आनंद कारज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anmol Gagan Marriage: एडवोकेट की दुल्हन बनेंगी मान की मंत्री, गुरुद्वारा नाभा साहिब में कल होगा आनंद कारज
Sat, 15 Jun 2024 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:16 AM IST
सार
अनमोल गगन मान पंजाब की पर्यटन मंत्री हैं। वहीं उनके होने वाले पति एडवोकेट शाहबाज सोही अपनी मां शीलम सोही के साथ चंडीगढ़ सेक्टर 3 में रहते हैं।
विज्ञापन
अनमोल गगन मान और एडवोकेट शाहबाज सोही की शादी
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब की मंत्री और खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान का विवाह रविवार को जीरकपुर में होगा। नामी एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही के साथ गुरुद्वारा नाभा साहिब में उनका आनंद कारज होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।
पंजाबी गायकी से सबके दिलों में जगह बनाने वाली और अपने शानदार गीतों के अंदाज के कारण जानी जाने वाली अनमोल गगन मान की शादी बहुत ही सादे अंदाज में होगी। सूत्रों के अनुसार आनंद कारज में 70 से 80 लोग ही शामिल होंगे।
आनंद कारज गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब जीरकपुर में 16 जून को संपन्न होगा। जीरकपुर के ही एक प्राइवेट पैलेस में भोज का आयोजन होगा।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं सोही
शाहबाज सोही के पिता रविंदर सिंह कुक्कू सोही डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र (तब बनूर निर्वाचन क्षेत्र) के बड़े कांग्रेसी नेता थे, जिनकी 2002 के विधानसभा चुनावों से पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद क्षेत्र में कुक्कू सोही की जबरदस्त लहर देखी गई। 2002 के चुनावों के दौरान, शाहबाज सोही की मां और कुक्कू सोही की पत्नी शीलम सोही ने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा, जो सिर्फ 714 वोट के मामूली फर्क से जीत से रह गई थी।
शाहबाज सोही के दादा बलबीर सिंह बलटाना बनूड़ निर्वाचन क्षेत्र से आजाद विधायक रह चुके हैं। शाहबाज सोही ने वकालत की पढ़ाई की है और अब वह अपने परिवार का प्रॉपर्टी बिजनेस संभाल रहे हैं। परिवार के पास जीरकपुर के बलटाना इलाके में अच्छी जमीन जायदाद है और दस एकड़ में पंचकूला सड़क पर सोही बैंकट है।