फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Today: IMD Yellow Alert Heat Wave Warning Ludhiana Patiala Faridkot Bathinda Mausam

Punjab Weather Today: पंजाब में फिर शुरू होगा लू का प्रकोप, तीन डिग्री तक चढ़ेगा पारा; यलो अलर्ट जारी

Sat, 08 Jun 2024 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

Weather Today in Punjab : मौसम विभाग ने पंजाब के छह जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा शामिल हैं। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम पारे में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Today: IMD Yellow Alert Heat Wave Warning Ludhiana Patiala Faridkot Bathinda Mausam
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं में बारिश से तापमान में गिरावट के चलते गरमी से राहत रही, लेकिन रविवार से एक बार फिर से लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार से तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल शनिवार को तेज गरमी से कुछ निजात रहेगी।
विज्ञापन


हालांकि अधिकतम फिलहाल सामान्य के नजदीक और न्यूनतम सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे बना है। 42.5 डिग्री के तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे गर्म रहा। अबोहर का सबसे कम 20.5 डिग्री का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, लुधियाना का 39.4, पटियाला का 40.7, पठानकोट का 39.9, बठिंडा का 41.0, फरीदकोट का 41.1, फिरोजपुर का 39.3 डिग्री और जालंधर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम पारा 23.3 (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 21.8 डिग्री (सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे), पटियाला का 26.1, पठानकोट का 24.1, बठिंडा का 24.0 (सामान्य से 1.6 डिग्री कम), बरनाला का 23.9, फरीदकोट का 25.4, फिरोजपुर का 24.3, जालंधर का 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के आखिरी सप्ताह में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक पंजाब में 27 जून को मानसून के दस्तक देने की पूरी संभावना है। साथ ही कहा कि इस बार मानसून सामान्य से अच्छा रहेगा। पिछले साल जुलाई में पंजाब के कई जिलों में बाढ़ आई थी, इस बार कैसा रहेगा, इस सवाल के जवाब में डायरेक्टर ने कहा कि एक्सट्रीम वेदर केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग को एक्सट्रीट वेदर कंडीशंस के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन पौधरोपण की बजाय पेड़ों का कटान हो रहा है। डायरेक्टर ने कहा कि गेहूं की नाड व धान की पराली जलाने से प्रदूषण ज्यादा फैल रहा है।


डायरेक्टर ने कहा कि मई महीने में 47 व 48 डिग्री के तापमान को ही काफी ज्यादा माना जाता है। इस बार लू ज्यादा चलने के कारण पारा 50 डिग्री के पास पहुंच गया था। अब आगे इस गरमी के सीजन में तापमान इससे और ऊपर दर्ज किए जाने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed