{"_id":"93b5abf654fb5a0dbb8443def20322dc","slug":"punjab-mansa-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दूध, घी, पनीर तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दूध, घी, पनीर तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़
अमर उजाला मानसा
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग की टीम ने झुनीर के यहां के गांव बाजेवाला में सोमवार को छापामार नकली घी, पनीर, दूध व अन्य सामान तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
फैक्टरी के मालिक राकेश जिंदल संगरूर का रहने वाला है। वह गांव बाजेवाला में नकली सामान तैयार करने वाली फैक्टरी लगाकर संगरूर व पंजाब के अन्य शहरों में खुले सामान की सप्लाई करता था। पुलिस ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। थाना जोड़किया की पुलिस ने फैक्टरी मालिक व उसके नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेहत विभाग के जिला सेहत अफसर डा. हरभजन सिंह, फूड सेफ्टी अफसर चरणजीत सिंह, गगनदीप कौर, लक्ष्यवीर सिंह व संतोष कुमार ने सूचना मिलने पर गांव बाजेवाला में नकली घी, पनीर, दूध व अन्य सामान तैयार करने वाली गांव बाजेवाला में जिंदल मिल्क प्रोडक्ट की डायरी पर छापामारी की। मौके पर सहायक कमिश्नर (शिकायत) नरिंदर पाल सिंह धालीवाल व एसडीएम सरदूलगढ़ हरभजन सिंह, एसएचओ थाना जोड़किया, इंस्पेक्टर दविंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने इस डायरी से 5 किलो मिल्क क्रीम, 50 किलो सूखा दूध, 10 किलो देसी घी, 100 लीटर दूध, 1 लीटर तेजाब, खाली बर्तन, आधा किलो कस्टर्ड व 325 पाउच शैंपू व नकली दूध तैयार करने वाली मशीन बरामद हुई।
पुलिस ने सारा सामान अपने कब्जे में लेकर फैक्टरी मालिक राकेश कुमार जिंदल वासी बाजेवाला हाल आबाद संगरूर व उसका नौकर मोहित कुमार वासी गौंडा (यूपी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि उनको जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
जिला सेहत अफसर डा. हरभजन सिंह ने कहा कि नकली सामान तैयार करके उसको खुले रूप में संगरूर व आसपास के शहरों को सप्लाई किया जाता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह धंधा कब से चलता आ रहा है।