{"_id":"f7850b63fc9c6b781defea4e576607c3","slug":"punjab-ludhiana-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूद गईं दो युवतियां, तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूद गईं दो युवतियां, तलाश तेज
अमर उजाला (खन्ना/लुधियाना)
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर खन्ना के दोराहा क्षेत्र में उस समय सनसनी फेल गई जब दो युवतियों मनजीत कौर (21) व सरवजीत कौर (15) निवासी बेगोवाल जिला लुिधयाना ने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सुचना दोराहा पुलिस को दी। दोराहा थाने के एसएचओ रजनीश सूद पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पानी का बहाव काफी तेज था। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि युवतियों ने छलांग क्यों लगाई इस बात का पता नहीं चला पाया है। दोनों युवतियां एक ही गांव की ही नहीं बल्कि चचेरी बहनें भी हैं। मनजीत कौर की मां व सरवजीत कौर के पिता का भी कुछ देर पहले देहांत हो चुका था।
विज्ञापन
दोनों के परिजन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते हैं। एसएचओ ने बताया कि मनजीत कौर 12वीं पास थी जबकि सरवजीत कौर अनपढ़ थी।