फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kings and Delhi Capitals practiced

Chandigarh News: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने किया अभ्यास

Fri, 22 Mar 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings and Delhi Capitals practiced
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर में बने महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां पर 23 मार्च को पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। नए स्टेडियम में आईपीएल का यह पहला मुकाबला होगा। इस मुकाबले के लिए वीरवार को पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स की टीमों ने स्टेडियम में अभ्यास किया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस अभ्यास सत्र में मौजूद नहीं थे। हालांकि, देर शाम 8 बजे वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गए।पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए गए हैं। इन दोनों कप्तानों की गैर मौजूदगी में दोनों टीमों के खिलाड़ी दोपहर दो बजे मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। यहां पिच पर नेट लगाकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए शाम 6 बजे तक अभ्यास किया। दिल्ली कैपिटल्स के सल्लामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और पृथ्वी शाह भी शॉट लगाते दिखाई दिए। वहीं, पंजाब किंग्स टीम में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मैथ्यू शार्ट, प्रभसिमरन सिंह, सिकंदर रजा और लियाम लिविंगस्टाेन और टीम ने खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए।
विज्ञापन

यवुराज सिंह का स्टैंड गायब
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर, पंजाब रणजी के पूर्व कप्तान और सिक्सर किंग्स के नाम से मशहूर युवराज सिंह के नाम का लिखा हुआ स्टैंड अभी तक स्टेडियम में नहीं लगाया गया जबकि हरभजन सिंह के नाम का स्टैंड लगा दिया गया है।
विज्ञापन


पीसीए में एक साथ दोनों विश्व विजेताओं के स्टैंड बनाए थे
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में 2022 में देश को विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह और टर्बनेटर के नाम से मशहूर रहे हरभजन सिंह को सम्मान देने के उद्देश्य से स्टेडियम के अंदर युवराज सिंह और हरभजन सिंह स्टैंड बनाया गया था। इसका उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया था। इस दौरान युवराज व हरभजन सिंह खुद उपस्थित रहे थे। वहीं, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ हरभजन सिंह स्टैंड ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed