फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Minister visits after gas leakage in Ludhiana

लुधियाना में 11 की मौत: जो भी आगे बढ़ा... वो गिरा और मर गया, स्वास्थ्य मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

Sun, 30 Apr 2023 07:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 07:40 PM IST
सार

घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले शिवम सिंह ने बताया कि पहले सोचा कि ओवरफ्लो की बदबू है। एक दिन पहले बारिश हुई थी तो सीवरेज ओवरफ्लो हो गया होगा लेकिन जब लोगों को गिरते देखा तो वह हैरान रह गए। उनकी हिम्मत नहीं पड़ी कि वह आगे जाकर किसी को बचा सकें।

विज्ञापन
Punjab Health Minister visits after gas leakage in Ludhiana
लुधियाना गैस लीकेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह तुरंत लुधियाना पहुंचे। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के आने की सूचना पर तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहले सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का हाल जाना। उन्होंने घायलों से बातचीत भी की और सुबह हादसे की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन से बात की और इलाज करने वाले डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट जानी। इस दौरान उन्होंने बेहतर इलाज करने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। वह दूध की दुकान के पास भी पहुंचे। सीवरेज के मेन होल को भी देखा। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है। दुख की घड़ी में वह पीड़ित पारिवारों के साथ हैं। सरकार ने जांच का आदेश पहले ही जारी कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी कहानी
घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले शिवम सिंह ने बताया कि पहले सोचा कि ओवरफ्लो की बदबू है। एक दिन पहले बारिश हुई थी तो सीवरेज ओवरफ्लो हो गया होगा लेकिन जब लोगों को गिरते देखा तो वह हैरान रह गए। उनकी हिम्मत नहीं पड़ी कि वह आगे जाकर किसी को बचा सकें क्योंकि जो कोई भी आगे जा रहा था वह गिर रहा था। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को फोन किया। अरविंद चौबे ने बताया कि रविवार को छुट्टी के कारण दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाते हैं, आगे देखा तो भीड़ थी और लोग सड़क पर गिरे पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोचा कि एक्सीडेंट हो गया है। मगर जब वह बाहर निकले तो उन्हें भी दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने कपड़े से मुंह ढक लिया और खुद का बचाव कर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के मुलाजिम आते ही दुकान के अंदर गए तो वह भी बाहर निकलते निकलते गिर गए। उन्हें साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गैर-इरादतन हत्या का मामला
थाना साहनेवाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक इंडस्ट्रियल इलाका होने का कारण अमूमन औद्योगिक अपशिष्ट सीवरेज में फेंक दिया जाता है। ऐसा कर कुछ फैक्ट्रियों वाले गैर-कानूनी तरीके से इसका निपटारा करते हैं। किसी व्यक्ति ने गैर-कानूनी तरीके से केमिकल डाला है। इस कारण जहरीली गैस बनी और टूटे सीवरेज मेन होल से गैस का रिसाव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed