फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Minister said Factories spoil the air more than stubble

Punjab: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पराली से ज्यादा फैक्ट्रियों ने खराब की हवा, केंद्र पर भी साधा निशाना

Fri, 17 Nov 2023 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 07:12 PM IST
सार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सर्दी में मौसम के कारण भी प्रदूषण की दिक्कत आती है। पराली जलाने के मामले को रोकने के लिए किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। पराली जलाने से 10 प्रतिशत प्रदूषण होता है। वहीं अन्य 90 प्रतिशत प्रदूषण पर भी बात की जानी चाहिए, जो फैक्टरियों से फैल रहा है।

विज्ञापन
Punjab Health Minister said Factories spoil the air more than stubble
गुलाब देवी अस्पताल में लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिद् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने शुक्रवार को गुलाब देवी अस्पताल में आयुर्वेदिक पंचकर्मा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया और सेहत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लाला लाजपत राय का शहीदी दिवस मना रहा है, जिन्होंने गुलाब देवी अस्पताल शुरू किया था। इसके बाद सिविल अस्पताल में दौरे के दौरान वार्डों में मरीजों को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पराली के धुएं का असर है जिसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर पंजाब का फंड रोकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गुलाब देवी अस्पताल में वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले रोकने के लिए मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान पंजाब में जहरीले प्रदूषण में कमी भी आई है। हालांकि उन्होंने कहा कि पराली के मामले अभी तक बंद नहीं हुए। केंद्र सरकार को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान की बुआई पहले पंजाब में नहीं होती थी। केंद्र के कहने पर पंजाब में धान की बुआई शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने धान की बुआई करके देशभर के लोगों का पेट भरा है। 
विज्ञापन


अब जरूरत है कि किसानों को घर-घर जाकर पराली न जलाने के मामले में जागरूक किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र घोषणा कर दे कि वह हजार रुपये प्रति एकड़ बेलन देंगे तो किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले कल ही बंद हो जाएंगे। इस मामले की चाबी केंद्र के पास है। इस मामले में पंजाब और दिल्ली सरकार पहले से काम करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी पर कहा कि 1850 पदों में वह 350 डॉक्टरों की भर्ती कर रहे हैं, जिनमें 272 स्पेशलिस्ट डॉक्टर पहले रखे जा चुके हैं। 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनके पास हर साल अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, में बांड भरकर आ रहे हैं। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में विपक्ष ने डॉक्टरों को रखा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि हमने 300 डॉक्टरों की भर्ती कर ली है, जिससे उनके मेडिकल डॉक्टरों की कमी पूरी हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र को सभी प्रस्ताव भेज दिए हैं। वहीं, सर्दी में मौसम के कारण भी प्रदूषण की दिक्कत आती है। पराली जलाने के मामले को रोकने के लिए किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। पराली जलाने से 10 प्रतिशत प्रदूषण होता है, वहीं अन्य 90 प्रतिशत प्रदूषण पर भी बात की जानी चाहिए, जो फैक्टरियों से फैल रहा है।


उन्होंने कहा कि पंजाब, दिल्ली, उतराखंड, हरियाणा समेत कई राज्य प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 75 हजार लोग इस क्लीनिक से इलाज करवा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed