फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab has not yet sent the panel for Citco MD, not even responding to the reminder

सिटको एमडी के लिए पंजाब ने अब तक नहीं भेजा पैनल, रिमाइंडर पर भी जवाब नहीं

Thu, 17 Mar 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab has not yet sent the panel for Citco MD, not even responding to the reminder
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) की एमडी व पंजाब कैडर की आईएएस जसविंदर कौर के वापस जाने के करीब दो हफ्ते बाद भी पंजाब ने अब तक इस पद के लिए पैनल नहीं भेजा है। यूटी प्रशासन को लगातार रिमाइंडर भेज रहा है लेकिन पंजाब ने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

इस पद को भरने के लिए प्रशासन ने पंजाब से कई बार अधिकारियों के नाम मांगे लेकिन पंजाब की तरफ से नहीं भेजे गए। ऐसे में फिलहाल यूटी कैडर की आईएएस पूर्वा गर्ग को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इस पद को भरने के लिए पंजाब को कुल 8 बार रिमाइंडर भेजा गया है। आखिरी रिमाइंडर 25 फरवरी को भेजा गया, उसके बाद भी पंजाब ने नाम नहीं भेजे। एक तरफ पंजाब की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि यूटी प्रशासन में पंजाब कैडर के पदों पर अन्य कैडर के अधिकारियों की भर्ती की जा रही है। पंजाब के नेता इसे साजिश बता रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि पंजाब की तरफ से अधिकारियों का पैनल ही नहीं भेजा जा रहा।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि सिटको एमडी का पद भरने के लिए कई महीने पहले पंजाब को पत्र भेजा गया और अधिकारियों का पैनल मांगा गया लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो रिमाइंडर भेजा गया। बता दें कि चार मार्च को यूटी प्रशासन ने जसविंदर कौर को वापस उनके मूल कैडर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed