फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab haryana high court order to construct boundary wall around high court building

फरमानः हाईकोर्ट की बिल्डिंग सुरक्षित नहीं, तो तीन हफ्ते में बनाएं सात फुट ऊंची बाउंड्री वॉल

Wed, 30 Oct 2019 11:13 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Oct 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
punjab haryana high court order to construct boundary wall around high court building
हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा जांचते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सुरक्षा कमेटी ने हाईकोर्ट बिल्डिंग की सुरक्षा पर चिंता जताई है। कमेटी ने कहा है कि बिल्डिंग सुरक्षित नहीं है, यहां कोई भी बाहरी प्रवेश कर सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन बार-बार हेरिटेज स्टेटस का कार्ड खेलना बंद करे और तीन हफ्ते के अंदर बाउंड्री वॉल बनाए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट सुरक्षा कमेटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर को आदेश दिए हैं कि वह अपने ‘काल्पनिक हेरिटेज वाउंड्री वॉल’ से परे जाकर 3 हफ्ते में 7 फुट ऊंची दीवार का निर्माण करे। इसके ऊपर कंटीली तार भी होनी चाहिए। यह दीवार पूरे हाईकोर्ट बिल्डिंग को कवर करे, चंडीगढ़ प्रशासन इस बात को पुख्ता करे।
विज्ञापन


सुरक्षा कमेटी ने प्रशासन को 7 दिन के अंदर इन दीवारों के खर्च का इस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा है कि दीवार के निर्माण में किसी तरह की टेक्निकल समस्या नहीं है, इसलिए इसके निर्माण में बेवजह की देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर को काम शुरू होने के बाद से हर हफ्ते की फोटो मांगी है, ताकि चल रहे काम की निगरानी की जा सके। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट सुरक्षा कमेटी की यह बैठक जस्टिस राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर कई टिप्पणी की गई है।

एडवाइजर, होम सेक्रेटरी समेत एसएसपी को भी भेजी आदेश की कॉपी

हाईकोर्ट सुरक्षा कमेटी ने कहा है कि चीफ आर्किटेक्ट ने उन्हें वर्ष 2004 में बनी कैपिटल कांपलेक्स ड्राइंग दिखाई थी। ड्राइंग में उस समय के हालात को देखते हुए कंटीली तारों से बिल्डिंग को कवर किया गया था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हाईकोर्ट को लगातार धमकियां मिल रही हैं। वर्तमान में बिल्डिंग असुरक्षित है। इसे तत्काल सुरक्षित करने की जरूरत है। इस आदेश की कॉपी यूटी के एडवाइजर, होम सेक्रेटरी, एसएसपी (सिक्योरिटी व ट्रैफिक), चीफ इंजीनियर और चीफ आर्किटेक्ट को भी भेजी गई है।

मुख्य बातें
1. काल्पनिक हेरिटेज वाउंड्री वॉल से परे चंडीगढ़ प्रशासन करे काम
2. हेरिटेज स्टेटस का कार्ड खेलना बंद करें। हालात बदले, हाईकोर्ट सुरक्षित होना चाहिए।
3. 7 दिन में खर्चे का अनुमान लगाएं। तीन हफ्ते में काम पूरा हो।
4. वाउंड्री वॉल बनाने में कोई टेक्निकल अड़चन नहीं, इसलिए बेवजह की देरी न हो।
5. काम शुरू होने के बाद हर हफ्ते चीफ इंजीनियर कमेटी को मौके की फोटो मुहैया कराएं।

हेरिटेज दर्जे को बरकरार रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की सुरक्षा को पुख्ता करेगा। इसके लिए कई कदम उठाए जाएंगे।
- मनोज परिदा, एडवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed