{"_id":"5f1147868ebc3e63841b7fcf","slug":"punjab-haryana-high-court-lawyer-munshi-dead-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट वकील के मुंशी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला, 24 घंटे से लापता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट वकील के मुंशी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला, 24 घंटे से लापता था
Fri, 17 Jul 2020 12:09 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:09 PM IST
सार
- कांसल निवासी मुंशी 24 घंटे से था लापता, मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर शव तक पहुंचा परिवार
- धनास ब्रिज जंगल में लटका था फंदे से, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
मुंशी का शव फंदे से लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनास ब्रिज के साथ लगते जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील के मुंशी सोहन कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोहन कुमार परिवार समेत कांसल में रहता था और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील के पास मुंशी का काम करता था। बीते गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह परिजनों से यह कहकर निकला था कि काम पर जा रहा है लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। सोहन के पास मोबाइल फोन होने के कारण परिजनों ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे परिजनों को सोहन का मोबाइल लोकेशन धनास ब्रिज के पास जंगल में मिला। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो सभी सन्न रह गए। सोहन एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका था। इसके बाद मामले की सूचना फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस अब परिजनों का बयान दर्ज कर सोहन कुमार के मौत के कारणों का पता लगा रही है। सोहन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक का कोरोना सैंपल लेने के बाद जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।