फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana High Court granted bail to Punjab Former Health Minister Vijay Singla in corruption case

Vijay Singla: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने मंजूर की याचिका

Fri, 08 Jul 2022 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 01:02 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को जमानत दे दी है।

विज्ञापन
Punjab-Haryana High Court granted bail to Punjab Former Health Minister Vijay Singla in corruption case
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला। - फोटो : फाइल

विस्तार

भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है। पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके विजय सिंगला के खिलाफ करोड़ों के टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है। 24 मई को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन

 

उन्होंने नियमित जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। नियमित जमानत की मांग को लेकर दाखिल याचिका इससे पहले ट्रायल कोर्ट खारिज कर चुकी है। पंजाब सरकार ने पिछली सुनवाई पर मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी थी। 

विज्ञापन


इस मामले में पंजाब सरकार की ओर से कार्रवाई करते हुए विजिलेंस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। विजिलेंस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए विजय सिंगला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सिंगला ने नियमित जमानत के लिए निचली अदालत में गुहार लगाई थी। निचली अदालत से याचिका रद्द होने के बाद सिंगला ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। अब हाईकोर्ट ने सिंगला की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed