{"_id":"646b95b78aabae60270ed425","slug":"punjab-govt-will-take-action-against-1300-employees-who-got-jobs-through-fake-sc-certificate-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फर्जी एससी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 1300 मुलाजिमों पर गिरेगी गाज, जांच में शिकायतें मिलीं सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फर्जी एससी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 1300 मुलाजिमों पर गिरेगी गाज, जांच में शिकायतें मिलीं सही
Mon, 22 May 2023 09:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 May 2023 09:50 PM IST
सार
मंत्री ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने उनके संज्ञान में लाया कि राज्य में अनेक लोग अनुसूचित जाति के जाली प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी का लाभ ले रहे हैं और कई लोग तो उच्च पदों तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अनुसूचित जाति व जनजाति (एससी-एसटी) के जाली प्रमाण-पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी करने वालों की 1300 शिकायतें जांच में सही पाई गई हैं। अब इन पर गाज गिरना तय है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी मुलाजिम और अफसर को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोग सीधे बर्खास्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले दिनों अनुसूचित जाति संगठनों की तरफ से ही 3500 मुलाजिमों के नामों की फेहरिस्त सरकार को सौंपी गई है, जिन पर जाली एससी-एसटी सर्टिफिकेटों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने और शिक्षा प्राप्ति में सरकारी लाभ हासिल करने का आरोप लगा है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में मिली शिकायतों के आधार पर जिलेवार जांच का जिम्मा विभाग के अधिकारियों को सौंपा था। इनमें से कई जिलों से शिकायतों की जांच रिपोर्ट मंत्री के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
अब डॉ. बलजीत कौर ने बाकी जिलों में अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। इसके बाद सभी दोषियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी।
1500 शिकायतें अब भी लंबित
अनुसूचित जाति संगठनों का दावा है कि 1500 से अधिक शिकायतें अब तक विभाग के पास लंबित हैं। सोमवार को डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन शिकायतों की जांच मुकम्मल होने के बाद विजिलेंस सेल के पास रिपोर्ट पहुंच चुकी है, उनका तुरंत निपटारा करने की प्रक्रिया शुरु की जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जिलों में अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिन शिकायतों की जांच जिला स्तर पर लंबित है, उनकी जांच रिपोर्टे तुरंत भेजें।
विज्ञापन
जाली प्रमाणपत्र के सहारे लोग उच्च पदों तक पहुंचे
मंत्री ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने उनके संज्ञान में लाया कि राज्य में अनेक लोग अनुसूचित जाति के जाली प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी का लाभ ले रहे हैं और कई लोग तो उच्च पदों तक पहुंच चुके हैं। सोमवार को हुई बैठक में डॉ. बलजीत कौर के साथ सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रमेश कुमार गैंटा, विभाग के निदेशक दविंदर सिंह, निदेशक-व-संयुक्त सचिव राज बहादर सिंह और विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि लखवीर सिंह, सरबजीत सिंह, हरनेक सिंह भी मौजूद रहे।