{"_id":"60ad59ecde5de868195055aa","slug":"punjab-govt-will-provide-free-covid-19-treatment-under-sarbat-sehat-bima-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सरबत सेहत बीमा योजना में पंजीकृत लोगों का मुफ्त होगा कोरोना का इलाज, 39.57 लाख को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सरबत सेहत बीमा योजना में पंजीकृत लोगों का मुफ्त होगा कोरोना का इलाज, 39.57 लाख को मिलेगा लाभ
Wed, 26 May 2021 01:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 May 2021 01:48 AM IST
सार
पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में योजना के लाभार्थियों को कोरोना का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की घोषणा की। सरकार ने इलाज खर्च की दैनिक राशि भी 8000 से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरबत सेहत बीमा योजना (एसएसबीवाई) के तहत पंजीकृत 39.57 लाख लोगों को अब कोरोना का इलाज भी मुफ्त होगा। पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि यह इलाज योजना के तहत आने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों में ही किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में इलाज खर्च की प्रतिदिन की राशि 8000 से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अब योजना के लाभार्थी सरकारी अस्पतालों से बिना किसी रेफरल के सीधे सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करा सकेंगे। इससे पहले इन सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के इलाज के खुद खर्च करना पड़ता था। इसके अलावा इलाज दरें 1,800 से 4,500 रुपये तक थी, जो बहुत कम थी। इसमें पीपीई किटें, मास्क, एकांतवास आदि का अतिरिक्त खर्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
अब तक इलाज पर 748 करोड़ खर्च
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 748 करोड़ रुपये की लागत से 6.77 लाख से अधिक मामलों में सेवाएं दी गईं। इसके तहत 867 अस्पताल सूचीबद्ध किए गए। इनमें 241 सरकारी और 626 निजी अस्पताल हैं। इसके अलावा 76 प्रतिशत से अधिक योग्य परिवारों को ई-कार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन