फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt to honor medal winners of Commonwealth Games 2022 today

Commonwealth Games: पदक विजेता खिलाड़ियों को आज सम्मानित करेंगे सीएम भगंवत मान, बांटेंगे 9.30 करोड़ के इनाम

Sat, 27 Aug 2022 07:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 07:01 AM IST
सार

पंजाब के खेल मंत्री ने बताया कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 19 खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
Punjab govt to honor medal winners of Commonwealth Games 2022 today
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के 23 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान 9.30 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित करेंगे। शनिवार 27 अगस्त को चंडीगढ़ में होने वाले सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पदक विजेता और हिस्सा लेने वाले सभी पंजाबी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। यह जानकारी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी।

विज्ञापन


मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा 29 अगस्त को पंजाब में खेल का महाकुंभ ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां- 2022’ शुरू हो रहा है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 50 लाख रुपये, कांस्य पदक विजेता को 40 लाख रुपये और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह हैं पदक विजेता खिलाड़ी
खेल मंत्री ने बताया कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 19 खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर, पुरुष हॉकी टीम के मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, कृष्ण पाठक, शमशेर सिंह, जरमनजीत सिंह और जुगराज सिंह, महिला क्रिकेट टीम की हरमनप्रीत कौर, हरलीन दियोल और तानिया भाटिया ने रजत पदक जीते। वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह और महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा जूडो में जसलीन सैनी, एथलेटिक्स में नवजीत कौर ढिल्लों और साइक्लिंग में नमन कपिल और विश्वजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed