फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt decided to give Rs 2 lakh compensation to 83 people arrested by Delhi Police during tractor rally

किसान आंदोलन: पंजाब सरकार का बड़ा दांव, लाल किला हिंसा में गिरफ्तार 83 लोगों को दो-दो लाख रुपये देगी

Fri, 12 Nov 2021 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 10:07 PM IST
सार

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान गिरफ्तार 83 लोगों को पंजाब सरकार दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देगी। पंजाब सरकार का कहना है कि वह किसानों के साथ खड़ी है। इससे पहले पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की मदद दी थी। 

विज्ञापन
Punjab govt decided to give Rs 2 lakh compensation to 83 people arrested by Delhi Police during tractor rally
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन पर बड़ा दांव खेल दिया है। विधानसभा में कृषि कानून को रद्द करने के बाद सरकार ने 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला में हुई हिंसा में गिरफ्तार 83 किसान समर्थकों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

विज्ञापन

  
किसान संगठनों ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 26 जनवरी को लाल किले तक ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। दिल्ली पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मार्च का मार्ग निर्धारित करने के बाद भी हजारों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर लाल किले तक पहुंच गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के निकट ही धार्मिक ध्वज और किसान संघर्ष समिति का झंडा फहरा दिया था। इस दौरान हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हुई और अनेक घायल हुए थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने लाल किला उपद्रव मामले में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि उनमें से अनेक किसान बाद में सबूतों के अभाव में अदालत से रिहा हो चुके हैं। इस समय दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 83 आंदोलनकारी किसान हैं। इन किसानों के प्रति अपना समर्थन दर्शाते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने मुआवजा राशि का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को 5-5 लाख दे चुकी है सरकार
पंजाब सरकार ने इस साल जनवरी में किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर विभिन्न कारणों से जान गंवाने वाले आंदोलनकारी किसानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया था। इस एलान के तहत उक्त पीड़ित परिवारों को मदद भी दी जा चुकी है। इसके बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने किसान आंदोलन को अपनी सरकार का समर्थन जारी रखते हुए मारे गए किसानों के अलावा लाल किला हिंसा मामले में प्रभावित किसानों को भी मदद देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed