फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab Governor wrote a letter to cm Bhagwantman

संवैधानिक कर्तव्य पूरे करें सीएम: राज्यपाल ने भगवंत मान को लिखा पत्र, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया उल्लेख

Wed, 14 Jun 2023 03:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Jun 2023 03:31 AM IST
सार

राज्यपाल ने उन्हें पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा लिखे गए पत्रों के जवाब देने में राज्य सरकार उदासीनता दिखा रही है। उन्होंने सीएम भगवंत मान को सांविधानिक कर्तव्य पूरा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
punjab Governor wrote a letter to cm Bhagwantman
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रहा वाकयुद्ध दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पर जवाबी हमला बोला। राज्यपाल ने उन्हें पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा लिखे गए पत्रों के जवाब देने में राज्य सरकार उदासीनता दिखा रही है। उन्होंने सीएम भगवंत मान को सांविधानिक कर्तव्य पूरा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

 

राज्यपाल ने पत्र में लिखा, ‘कुछ समय पहले सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। आपको यह बताना आवश्यक होगा कि अदालत ने कहा था कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ही सांविधानिक पदाधिकारी हैं। उनके संविधान द्वारा निर्धारित निर्दिष्ट भूमिकाएं और दायित्व हैं। राज्यपाल को अनुच्छेद 167 (बी) के अंतर्गत राज्य के प्रशासनिक मामलों और वैधानिक प्रस्तावों से संबंधित मामलों पर मुख्यमंत्री से जानकारी मांगने का अधिकार है। जब कभी इस तरह की जानकारी मांगी जाए, तो मुख्यमंत्री इसे देने के लिए बाध्य होते हैं। राज्यपाल द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं देना संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है।

विज्ञापन

 

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने करीब 10 पत्र उन्हें लिखे हैं, लेकिन आपकी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बताए गए सांविधानिक कर्तव्य की अवहेलना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया था कि पंजाब के राज्यपाल ने बजट सत्र में उनके कहने पर अपने संबोधन में ‘मेरी सरकार’ का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में राज्यपाल ने लिखा है कि उन्होंने भाषण देते समय ही इस सुझाव को तत्काल स्वीकार कर लिया था जबकि मुख्यमंत्री सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना नहीं कर रहे हैं। आदेश आए हुए चार महीने हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed