{"_id":"57bc6a874f1c1b774cd4fc36","slug":"punjab-governor-vp-singh-badnore-visit-golden-temple-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए राज्यपाल पहुंचे हरमंदिर साहिब, टेका माथा, वाघा पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए राज्यपाल पहुंचे हरमंदिर साहिब, टेका माथा, वाघा पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab Governor VP Singh Badnore
- फोटो : amar ujala
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रबंधक वीपी सिंह बदनौर पद संभालने के बाद मंगलवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। डीसी वरुण रुजम और पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल ने उनका स्वागत किया। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, पुत्र, बेटी, बहू और पोते भी थे। श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बदनौर को श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल, धार्मिक पुस्तकों का सेट और शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब के दर्शनों से उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। जो तसल्ली उन्हें यहां आकर मिली है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि वह राज्यपाल के रूप में पंजाब और पंजाबियों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगें। वह जलियांवाला बाग भी गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उन्होंने अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी। वह दुर्ग्याणा मंदिर भी गए और माथा टेका। उनके साथ जालंधर डिवीजन के कमिश्नर हरभूपिंद्र सिंह नंदा, शिरोमणि कमेटी सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, जिला शिरोमणि अकाली दल शहरी के अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह टिक्का, राज्यपाल के संयुक्त डायरेक्टर नगिंदर सिंह, एसडीएम रोहित गुप्ता उपस्थित थे।