फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab governor did not give approval one MLA one pension ordinance

मान सरकार को झटका: राज्यपाल ने एक विधायक-एक पेंशन अध्यादेश पर नहीं किया हस्ताक्षर, अब विधानसभा में विधेयक होगा पेश

Thu, 26 May 2022 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 May 2022 07:32 PM IST
सार

राज्यपाल के हस्ताक्षर से इंकार करने के बाद एक विधायक-एक पेंशन के अध्यादेश को कानून बनाने में एक से दो माह का समय लगेगा। पंजाब सरकार विधानसभा में पहले विधेयक को पास करवाएगी फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
Punjab governor did not give approval one MLA one pension ordinance
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

एक विधायक एक पेंशन मामले में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को झटका दे दिया है। एक विधायक एक पेंशन अध्यादेश पर उन्होंने मुहर नहीं लगाई है। राज्यपाल ने अध्यादेश पर हस्ताक्षर नहीं करते हुए सरकार को सलाह दी है कि जून में होने जा रहे विधानसभा सत्र में बिल के रूप में पेश करते हुए इस अध्यादेश को सरकार पास करवाए।

विज्ञापन


पंजाब में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक विधायक-एक पेंशन का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो मई को एक कैबिनेट बैठक में एक विधायक-एक पेंशन अध्यादेश को जारी करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद पंजाब में एक विधायक को एक ही बार की पेंशन मिलनी थी।

विज्ञापन


सरकार ने दावा किया था कि इस अध्यादेश से सरकारी खजाने के 19.53 करोड़ रुपये बचेंगे लेकिन अब राज्यपाल ने इस पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने के बाद कानून बनने तक पूर्व व मौजूदा विधायकों की पेंशन की अदायगी जारी रहेगी। अब विधानसभा सत्र आने पर इस अध्यादेश को पास करवाना जरूरी होगा। सरकार अध्यादेश को विधानसभा में पेश करेगी और कानून बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह का लग सकता है समय
राज्यपाल के हस्ताक्षर से इंकार करने के बाद एक विधायक-एक पेंशन के अध्यादेश को कानून बनाने में एक से दो माह का समय लगेगा। पंजाब सरकार विधानसभा में पहले विधेयक को पास करवाएगी फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि राज्यपाल के द्वारा फाइल वापस भेजने के बाद पंजाब सरकार की ओर से इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पूर्व मुख्यमंत्री बादल ले रहे सबसे ज्यादा पेंशन
पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ले रहे हैं। उन्हे लगभग 5.75 लाख रुपये पेंशन के रूप में आते हैं। हालांकि वह पेंशन के लिए इंकार कर चुके हैं। इनके अलावा राज्य में कई ऐसे विधायक और पूर्व विधायक हैं जिन्हे एक से ज्यादा पेंशन मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed