फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Governor and Chandigarh Administrator Banwarilal Purohit hoisted the flag at the parade ground.

Chandigarh: परेड ग्राउंड में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराया

Tue, 15 Aug 2023 04:48 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराया एवं परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजाब पुलिस की महिला बटालियन ने पहली बारी चंडीगढ़ में परेड में भाग लिया और पहली बार यही ओवरऑल बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीती।

विज्ञापन
Punjab Governor and Chandigarh Administrator Banwarilal Purohit hoisted the flag at the parade ground.
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराया एवं परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए संबोधन भी दिया। वहीं, पंचकूला के गांव भानु स्थित आइटीबीपी के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर 6 स्थित नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को तिंरगा वितरित किया और देशभक्ति के गानों की धुने सुन कर मरीज का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर नागरिक अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार व अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन




चंडीगढ़ सर्वाधिक सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला पहला प्रदेश बना : पुरोहित
प्रशासक ने बुधवार 16 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। कल सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्टी रहेगी। उन्होंने शहर के लोगों से चंडीगढ़ को और हरा भरा, स्वच्छ और शांत शहर बनाने के लिए अपील की हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में चंडीगढ़ ने अपनी नीति में सुधार किया है। इसमें बढ़ी हुई पुरस्कार राशि और खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति जैसे प्रावधान किए गए हैं। शहर में सभी सरकारी सेवाओं का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सर्वाधिक सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला पहला प्रदेश है। अब चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ बढ़ रहा है।100 से ज्यादा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। आगे आने वाले समय में सभी सरकारी दफ्तरों में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को चंडीगढ़ पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सलामी दी। मंच पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, डीसी विनय प्रताप सिंह, मेयर अनूप गुप्ता, कमिश्नर आनंदिता मित्रा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासक ने जयशंकर प्रसाद की पंक्तियां...इस पद का पथ का उद्देश्य नहीं है, श्रांत भवन में टिक जाना। किंतु पहुंचना उस सीमा तक, जिसके आगे राह नहीं है के साथ अपने भाषण का समापन किया।

यह रही यातायात व्यवस्था
प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर पंजाब राज भवन से लेकर शहीद स्मारक पार्क और सेक्टर 17 परेड ग्राउंड के बीच में कई सड़कों पर यातायात को डायवर्ट किया। सेक्टर 16-17 और सेक्टर 22-23 से सेक्टर 22 गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, पुरानी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सेक्टर 17 से शिवालिक विहार होटल तक, एमसी ऑफिस सेक्टर 17 से परेड ग्राउंड वाली सड़क बंद रही।

यहां बनाई पार्किंग 
स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने आने वाले आम लोगों के लिए पुलिस ने पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की। उसमें सेक्टर 22 बी का पार्किंग एरिया, सर्कस ग्राउंड सेक्टर 17 की पार्किंग, नीलम सिनेमा के साथ वाली पार्किंग और मल्टी लेवल पार्किंग सेक्टर 17 में लोगों ने गाड़ी खड़ी की।

राजभवन में एट होम के दौरान बंद रहेंगी सड़कें 
पंजाब एवं हरियाणा राजभवन में शाम को 4 बजे से एट होम फंक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सेक्टर 5-6 और 7-8 चौक से विज्ञान पथ पर वन-वे सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। पंजाब राजभवन के सामने वाली सड़क को सेक्टर 5-6 और 7-8 से लेकर विज्ञान पथ के टी पॉइंट और सुखना पथ पर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब तक बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार हरियाणा राजभवन से गुरसागर साहिब गुरुद्वारा टर्म पॉइंट तक सड़क बंद रहेगी।




बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीतने के बाद एनसीसी की आर्मी विंक सेलिब्रेट करते हुए 

पंजाब पुलिस की महिला बटालियन ने पहली बारी चंडीगढ़ में परेड में भाग लिया और पहली बार यही ओवरऑल बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीती। इस दौरान गवर्नर ने पंजाब पुलिस महिला टुकड़ी को कमांड करने वाली मनप्रीत एवं पंजाब पुलिस के अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवार्ड से सम्मानित किया। जिसके बाद महिलाओं ने खुशी जाहिर की। 



स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सेकंड बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीतने के बाद सेलिब्रेट करती आर्मी विंग गर्ल्स बटालियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed