फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will organize Dara Singh Chhinj Olympics in Tarn Taran

Punjab: तरनतारन में 24 नवंबर से होगा दारा सिंह छिंज ओलंपिक्स, युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

Mon, 20 Nov 2023 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:24 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने अब पूरे साल 22 मेले और त्योहार मनाने का फैसला लिया है। इसमें सभी जिलों के समागमों को शामिल किया जाएगा। इन मेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
Punjab government will organize Dara Singh Chhinj Olympics in Tarn Taran
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब सरकार युवाओं को कुश्ती से जोड़ने व नशे से दूर करने के लिए पहली बार ‘दारा सिंह छिंज ओलंपिक्स’ आयोजित करेगी। तरनतारन में तीन दिन तक चलने वाले इस ओलंपिक्स की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इसमें 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


80 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा रुस्तमे पंजाब टाइटल के लिए पहला इनाम 5 लाख, दूसरा दो लाख और तीसरा इनाम एक लाख रुपये रखा गया है। छिंज में आने वाले पहलवानों और दर्शकों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए जाएंगे। इस प्रोग्राम के पीछे सोच राज्य के संस्कृति और इतिहास से लोगों को रूबरू करवाना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छठ संपन्न: चंडीगढ़ में उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दे पूरा किया व्रत, देर रात से ही घाटों पर जुटे व्रती
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर करवाया जा रहा है। उनके नाम लगातार 500 से अधिक मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड है। वह मूलरूप से अमृतसर के ही गांव के रहने वाले थे। ऐसे में अब मुकाबले तरनतारन के चोहला साहिब में श्री अर्जुन देव जी खेल स्टेडियम में 24 से 26 नवंबर तक करवाए जाएंगे। मुकाबलों में राज्यभर के पहलवान शामिल हो रहे हैं। मुकाबले मिट्टी के अखाड़े में करवाए जाएंगे। कुश्ती मुकाबलों में लड़कों के 70, 80 और 80 से अधिक भार वर्ग में खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखा पाएंगे। लड़कियों के भार वर्ग में 60 किलोग्राम व इससे अधिक के मुकाबले होंगे।


ऐसे मिलेगा विजेताओं को पुरस्कार
80 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में रुस्तमे पंजाब टाइटल के लिए पहला इनाम 5 लाख, दूसरा 2 लाख व तीसरे स्थान के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। शेष भार वर्ग में 70 किलोग्राम लड़के, 80 किलोग्राम लड़के व 60 से 60 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में लड़कियां शामिल हैं। इसके लिए पहला इनाम 51 हजार, दूसरा 31 हजार व तीसरा इनाम 21 हजार रहेगा।

चंडीगढ़ व मोहाली से भी दारा सिंह का रिश्ता
दारा सिंह अपनी पहलवानी व अदाकारी की वजह से लोगों के दिलों में राज करते थे, लेकिन उनके दिल में चंडीगढ़ और मोहाली बसते थे। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में अपनी रिहाइश बनाई थी। उनका दारा स्टूडियो मोहाली के फेज-छह में स्थापित है। इसके लिए सरकार ने उन्हें जमीन अलॉट की थी। वहीं, कुछ समय पहले दारा स्टूडियो के बाहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के किनारे दारा सिंह का लाइव स्टेच्यू स्थापित किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को उनकी उपलब्धियों से रूबरू करवाया जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed