फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will hire hi tech aircraft

Punjab News: कर्ज में डूबी पंजाब सरकार किराये पर लेगी हाईटेक एयरक्राफ्ट, निविदाएं भी निकाली

Wed, 19 Oct 2022 05:57 PM IST
ajay kumar शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Oct 2022 05:57 PM IST
सार

कंपनी की सेवाएं फिलहाल एक साल के लिए ली जाएंगी। सरकार की ओर से एनएसओपी (नॉन शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स परमिट) धारक कंपनी को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी को अपने बैक ग्राउंड के अलावा फ्लीट में मौजूद दसॉल्ट एयरक्राफ्ट की संख्या की जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
Punjab government will hire hi tech aircraft
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी पंजाब की आप सरकार हाईटेक एयरक्राफ्ट किराये पर लेने जा रही है। पंजाब सरकार फ्रांस में निर्मित हाईटेक दासो फॉल्कन-2000 एयरक्राफ्ट किराये पर लेगी। इस आधुनिक एयरक्राफ्ट की यात्री क्षमता 19 है। आप सरकार वीआईपी मूवमेंट के लिए इसे चार्टर सर्विस के तौर पर इस्तेमाल करेगी। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के पास मौजूदा दौर में एक हेलिकॉप्टर है, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्री इस्तेमाल करते हैं। अब राज्य सरकार दासो फॉल्कन-2000 एयरक्राफ्ट किराये पर लेने जा रही है।

विज्ञापन

 
पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से बाकायदा इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिसके तहत न्यूनतम 8 से 10 सीटर विमान की मांग की गई है। सिविल एविएशन विभाग की निदेशक सोनाली गिरी ने एयर चार्टर सेवाओं की इंपेलनमेंट के लिए निविदा सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार पंजाब सरकार इस एयरक्राफ्ट का चार्टर फ्लाइट के रूप में इस्तेमाल करेगी। 
विज्ञापन


एयर चार्टर सेवा प्रदाता कंपनियां इसके लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकती हैं। यह चार्टर प्लेन शहीद भगत सिंह चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ऑपरेट किया जाएगा। इसके लिए कंपनी को वीआईपी हवाई सेवाओं का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन करना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की सेवाएं फिलहाल एक साल के लिए ली जाएंगी। सरकार की ओर से एनएसओपी (नॉन शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स परमिट) धारक कंपनी को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी को अपने बैक ग्राउंड के अलावा फ्लीट में मौजूद दसॉल्ट एयरक्राफ्ट की संख्या की जानकारी देनी होगी। वहीं, वित्तीय लेखे-जोखे के साथ तीन साल की बैलेंस शीट भी कंपनी को जमा करवानी होगी। इसमें पहले किस-किस को इस तरह की सेवाएं कंपनी दे प्रदान कर चुकी है, इसकी जानकारी भी साझा करनी होगी।

ये हैं दासो फॉल्कन-2000 की विशेषताएं
फ्रांस की कंपनी दासो बिजनेस एयरक्राफ्ट के अलावा मिलिट्री और एयरफोर्स के लिए भी जहाजों का निर्माण करती है। दासो फाल्कन-2000 एयरक्राफ्ट ट्रांसकॉन्टिनेंटल ट्विन-इंजन वाला विमान है, जिसमें 19 यात्री सवार होते हैं। दासो एविएशन को व्यापार और सैन्य विमानन सेवाओं के क्षेत्र में 30 वर्षं का अनुभव है। इसे आरामदायक सफर, तेज रफ्तार, कम लागत और प्रभावी हवाई सेवाओं के लिए जाना जाता है। फॉल्कन-2000 एयरक्राफ्ट 0.8 मैक की गति पर आठ यात्रियों को 5555 किमी से अधिक दूरी तक ले जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed