फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will give 50 lakh rupees to silver medalist Vikas Thakur

Commonwealth Games: पंजाब सरकार रजत पदक विजेता विकास ठाकुर को देगी 50 लाख, CM ने की घोषणा

Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
सार

Commonwealth Games: मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि लुधियाना के विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। विकास को पंजाब सरकार की खेल नीति के अनुसार 50 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab government will give 50 lakh rupees to silver medalist Vikas Thakur
विकास ठाकुर। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर भारतीय भारोत्तोलक विकास ठाकुर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने विकास ठाकुर को 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।  विकास ठाकुर लुधियाना, पंजाब के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी जारी की।भारत के भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पुरुष राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीता।  उन्होंने 96 किग्रा वर्ग में यह पदक जीता।  विकास ने कुल 346 किलो वजन उठाया।  बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 12वां पदक है।  
विज्ञापन


इनमें से 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं।  मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि, लुधियाना के विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। विकास को पंजाब सरकार की खेल नीति के अनुसार 50 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।  इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांस्य पदक जीतने वाली भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed