{"_id":"25c0426e46bdd585fb4d0369938f53e6","slug":"punjab-government-will-bear-cost-of-punjabis-who-stranded-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में फंसे पंजाबियों का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में फंसे पंजाबियों का खर्च उठाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा करते हुए कहा कि इराक में फंसे पंजाबियों का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इराक में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत सरकार द्वारा तैनात किए गए विशेष राजदूत सुरेश रेड्डी से मुलाकात की। रेड्डी इराक में भारत के पूर्व राजदूत हैं।
सीएम ने रेड्डी से कहा कई लोगों के मालिक उन्हें नौकरी छोड़ने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। इनका मुद्दा हल किया जाए। सरकार, इराक के श्रम विभाग के पास यह मामला उठाए। बादल ने कहा कि कई पंजाबी कर्ज के बोझ और आर्थिक समस्या के कारण वापस आने से हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि जो लोग पंजाब आना चाहते हैं, पर आर्थिक बोझ के कारण हिचकिचा रहे हैं, उनका सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। संकट में फंसे पंजाबियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सरकार वचनबद्ध है।
विज्ञापन
इस दौरान विदेश मामलों के संयुक्त सचिव मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री से कपूरथला हाउस में मुलाकात की। उन्होंने सीएम को इराक में फंसे लोगों को निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। बादल ने उन्हें कहा कि पंजाबियों को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकाला जाए, बाद में सकुशल वापस लाया जाए।
वहीं, सुरक्षित क्षेत्र में फंसे उन पंजाबियों को भी वापस लाया जाए जो डर और अस्थिरता केकारण लौटना चाहते हैं। सीएम ने किए जा रहे प्रयासों के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का धन्यवाद किया।