फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will appeal EC to take a retake on the decision for IG

चुनाव आयोग पहुंची पंजाब सरकार, आईजी कुंवर विजय प्रताप पर पुनर्विचार की मांग की

Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will appeal EC to take a retake on the decision for IG
आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह - फोटो : File Photo

बरगाड़ी से जुड़े मामलों की जांच कर रही एसआईटी से आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हटाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। पंजाब सरकार ने मंगलवार को आयोग से कहा कि वह आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को हटाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल के एक नेता की शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश को बरगाड़ी फायरिंग मामले की जांच में सीधे-सीधे हस्तक्षेप माना है। सीएम ने कहा कि अकालियों ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए बेअदबी और फिर गोलीबारी के मामलों की जांच को नाकाम करने की कोशिश की। अब फिर यही कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश का पूरा आधार एक नाटकीय शिकायत पर आधारित है। इससे साफ हो गया है कि शिकायतकर्ता एसआईटी द्वारा गुनहगार का पर्दाफाश किए जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग सत्ताधारी भाजपा के दबाव में अत्यंत पक्षपाती तरीके से काम कर रहा है। भाजपा खुद को और अपने सहयोगियों को बचाने के लिए और राज्य के मामलों में हस्तक्षेप सहित सभी प्रकार की सस्ती हरकतें कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed