फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Uturn on Staff to CM Advisors

यूटर्नः पंजाब सरकार ने नए सलाहकारों को स्टाफ देने का फैसला किया रद्द, तैनात स्टाफ भी वापस

Fri, 20 Sep 2019 10:00 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Uturn on Staff to CM Advisors
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किए जाने के कारण उठे विवाद के बीच वीरवार को पंजाब सरकार ने छह विधायकों के साथ तैनात किया स्टाफ वापस ले लिया। हालांकि इस स्टाफ ने उक्त सलाहकार विधायकों के साथ सीएमओ में ही बैठना था, लेकिन सरकार ने उनकी तैनाती सलाहकार विधायकों के आफिस से तो वापस ले ली लेकिन उनकी नियुक्ति को सीएमओ में ही बनाए रखा है।
विज्ञापन


सरकार के आम राज प्रबंध विभाग ने वीरवार को दो अलग-अलग आदेश जारी किए, जिनमें से एक आदेश के तहत मुख्यमंत्री के नवनियुक्त छह सलाहकारों के लिए पीए व अन्य स्टाफ की नियुक्ति के आदेश को रद कर दिया जबकि दूसरे आदेश के तहत, सलाहकारों से अलग करके कुल 18 कर्मचारियों की सेवाएं मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


इस तरह 18 कर्मचारियों की नियुक्तियां अब मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएंगी। पहले आदेश में, आम राज प्रबंध विभाग के सचिवालय अमला-2 शाखा द्वारा कहा गया है कि सचिवालय प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के साथ नियुक्त किए गए नए राजनीतिक सलाहकारों के साथ स्टाफ तैनात करने संबंधी आदेश को रद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे आदेश में कहा गया है कि प्रबंधकीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पंजाब सिविल सचिवालय में काम कर रहे निजी अमले की सेवाएं, अंदरूनी प्रबंध के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी जाती हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आदेशों के तहत जिन अफसरों व कर्मचारियों की छह सलाहकार विधायकों के साथ तैनाती की गई थी, उन सभी की सेवाएं अब मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दी गई हैं।

अफसरों-कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है-

निजी सहायक/सचिव--कश्मीरी लाल नफरी, सुखमंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मनजीत कौर, सुदेश कुमारी, राजिंदर कौर।
क्लर्क-- कुलवीर सिंह, कमलजीत सिंह, सुखवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, मनिंदर सिंह।
मुख्य सेवादार/सेवादार-- ऋषि कांत, हरजीत सिंह, कृष्ण कुमार, दविंदर गोरियां, रजिंदर सिंह और हरविंदर कुमार।

इन अफसरों को लगाया था सीएम के सलाहकारों का पीए
आम राज प्रबंध विभाग द्वारा कश्मीरी लाल नफरी को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अमरिंदर सिंह राजावडिंग के साथ सचिव के तौर, जबकि सुखमंदर सिंह को सीएम के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह ढिल्लों के निजी सहायक, ज?सविंदर सिंह को सीएम के राजनीतिक सलाहकार संगत सिंह गिल्जियां का निजी सहायक, मनजीत कौर को सएम के राजनीतिक सलाहकार कुलजीत सिंह नागरा की निजी सहायक, सुदेश कुमारी को सीएम के राजनीतिक सलाहकार तरसेम सिंह डीसी की निजी सहायक, राजिंदर कौर को सीएम के राजनीतिक सलाहकार इंदरबीर सिंह बुलारिया की निजी सहायक लगाया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed