फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government to launch special schemes dedicated to women empowerment

पंजाब : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैप्टन सरकार की सौगात, हुई कई अहम प्रोजेक्ट की शुरुआत

Tue, 09 Mar 2021 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Punjab government to launch special schemes dedicated to women empowerment
पंजाब सरकार ने की महिलाओं को समर्पित कई प्रोजेक्ट की शुरुआत। - फोटो : @capt_amarinder

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का एलान किया है, वहीं महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से कई प्रोजेक्टों का आगाज करने की घोषणा के साथ सोमवार को यह दिन विशेष रूप में मनाया। इस मौके पर  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि देश जल्द ही महिलाओं को रक्षा बलों की युद्ध लड़ने वाली इकाइयों में भी नई चुनौतियों से मुकाबला करते देखेगा।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक एजेंसियों के सहयोग से महिला केंद्रित प्रोजेक्टों और महिलाओं के लिए विशेष सांझ शक्ति हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन का वर्चुअल तौर पर आगाज किया। उन्होंने बदलते दौर में महिलाओं की तरफ से गौरवमयी पद हासिल करने का जिक्र करते हुए पेप्सिको की चेयरपर्सन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ जहाज ही नहीं बल्कि लड़ाकू जहाज राफेल भी उड़ा रही हैं। उन्होंने होशियारपुर की बेटी तानिया शेरगिल का भी जिक्र किया। तान्या ने साल 2020 की गणतंत्र दिवस परेड में पुरुष सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत और पंचायती और शहरी स्थानीय इकाइयों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण पहले ही मुहैया करवा दिया है। सोमवार को यूएन महिला, यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास फंड), यूएन पॉपुलेशन फंड और एफयूईएल (फ्यूल फ्रेंड्स फार एनलार्जिंग लाइव्स) से संबंधित प्रोजेक्टों के अलावा मुख्यमंत्री ने सभी 383 पुलिस थानों में सांझ शक्ति हेल्पडेस्क और पंजाब पुलिस की तरफ से चलाई जाने वाली 181 सांझ शक्ति हेल्पलाइन की शुरुआत की गई, जो महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों की शिकायत पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभागों के मास्टर काडर में 2407 महिलाओं को नियुक्ति पत्र देने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed