फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Submitted Documents in Highcourt Regarding Capital Chandigarh

हाईकोर्ट में सौंपे गए दस्तावेज, लिखा- यूटी होने के बावजूद पंजाब का हिस्सा और राजधानी है चंडीगढ़

Wed, 21 Aug 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Submitted Documents in Highcourt Regarding Capital Chandigarh
सौंपे गए दस्तावेज - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब सरकार ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तावेज सौंपते हुए बताया है कि यूटी होने के बावजूद चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा और राजधानी है। 1952 में चंडीगढ़ को राजधानी घोषित किया गया था और 1966 में पंजाब री-ऑर्गेनाइजेशन एक्ट आने के बाद इसे यूटी का दर्जा दे दिया गया इसके बावजूद चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी होने का दर्जा कायम है।
विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा सरकार से जवाब मांगा गया तो उन्होंने जवाब देने के लिए समय मांग लिया। अब अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। चंडीगढ़ के फूल कुमार ने याचिका में बताया था कि शहर में पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों का कोटा तय है। चंडीगढ़ जिला अदालत में न्यायिक अधिकारियों का अपना अपना कोई कोटा नहीं है और यहां पंजाब और हरियाणा के न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति होती है।
विज्ञापन


दोनों ही राज्य चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति के आवेदकों को आरक्षण नहीं देते जबकि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि पहले वह दस्तावेज दिखाओ, जिसमें यह तय किया गया हो कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। पंजाब के एजी अतुल नंदा ने हाईकोर्ट को बताया कि 1947 में देश के आजाद हो जाने के बाद पंजाब की राजधानी को लाहौर से बदल कर शिमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपिटल ऑफ पंजाब एक्ट-1952 में चंडीगढ़ को राजधानी माना

वर्ष 1950 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चंडीगढ़ की योजना बनाई। कैपिटल ऑफ पंजाब (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट-1952 में चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी माना गया। वर्ष 1966 में पंजाब री-ऑर्गेनाइजेशन एक्ट में चंडीगढ़ को चाहे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन पंजाब की राजधानी होने का इसका दर्जा कायम रहा। नंदा ने 20 जुलाई 1947 में वाइसराय की बैठक सहित इन सभी दस्तावेजों के हवाले से कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है, जिसे शुरू से ही स्वीकार किया जाता रहा है।  अभी इस मामले में हरियाणा का पक्ष आना बाकी है जो सरकार 29 अगस्त को रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed