फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government strict on the strike of Tehsildars

Punjab News: तहसीलदारों की हड़ताल पर सरकार सख्त, नो वर्क नो पे लागू, तुरंत काम पर लौटने का आदेश

Mon, 06 Jun 2022 11:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 11:25 PM IST
सार

हड़ताल पर गए तहसीलदारों का कहना है कि पंजाब सरकार को चाहिए कि वह राजस्व अधिकारियों के दुख दर्द को समझे। सरकार को उनकी समस्याओं का वरीयता से हल करना चाहिए लेकिन पंजाब सरकार राजस्व अधिकारियों को परेशान करने में लगी है।

विज्ञापन
Punjab Government strict on the strike of Tehsildars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तहसीलदारों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार सख्त हो गई है। सरकार की ओर से हड़ताल को गैरकानूनी बताते हुए हड़तालियों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिया गया है। सरकार ने हड़ताली कर्मचारी और अधिकारियों के लिए नो वर्क नो पे लागू कर दिया है। होशियारपुर में सब रजिस्ट्रार द्वारा बिना एनओसी के प्रापर्टी की रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राज्य भर के तहसीलदार सड़कों पर उतर आए हैं।

विज्ञापन

 
राजस्व अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल शुरू हुई है। इस कारण प्रापर्टी की रजिस्ट्री के लिए समय ले चुके लोग बैरंग लौटते रहे। दो महीने में यह तीसरा अवसर है जब सब तहसीलदार हड़ताल पर गए हैं। इससे पूर्व मालेरकोटला में पटवारी दीदार सिंह पर विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के विरोध में हड़ताल हुई थी। 
विज्ञापन


हड़ताल पर गए तहसीलदारों का कहना है कि पंजाब सरकार को चाहिए कि वह राजस्व अधिकारियों के दुख दर्द को समझे। सरकार को उनकी समस्याओं का वरीयता से हल करना चाहिए लेकिन पंजाब सरकार राजस्व अधिकारियों को परेशान करने में लगी है। उन्होंने बताया कि पंजाब के तहसीलदार सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हड़ताल के कारण लोगों को अपना कामकाज करवाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही तहसील में कार्य कर रहे अर्जी नवीसों को अष्टाम फरोश, वसीका नवीसों को भी अपनी मंदी हालत का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदारों की हड़ताल से लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने सख्त फैसला लिया है। सरकार की ओर से हड़ताल पर गए कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश जारी किया है। 

अब तक 50 करोड़ से अधिक का नुकसान
हड़ताल के कारण पंजाब के रजिस्ट्रार कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है। इस कारण लोग अपनी जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं करवा पा रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व हानि हो रही है। अब तक हड़ताल से सरकार को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

 

तहसीलदार जायज मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी हड़ताल से आमजन को परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए हड़ताल पर गए कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर नो वर्क नो पे लागू करने का फैसला किया है। - ब्रह्मशंकर जिंपा, राजस्व मंत्री, पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed