{"_id":"60afca8df173415ce4780b94","slug":"punjab-government-stay-on-transfers-of-officers-and-employees-till-june-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर पांच जून तक लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर पांच जून तक लगाई रोक
Fri, 28 May 2021 01:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 May 2021 01:57 AM IST
सार
जिन विभागों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं, उन पर अब पांच जून के बाद ही अमल हो पाएगा। बता दें कि इससे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों की समयावधि 31 मई तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में सरकार के कार्मिक विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों और सभी जिला उपायुक्तों और मंडलायुक्तों को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों व तैनातियों की समयावधि 31 मई निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
लेकिन कोविड के मद्देनजर राज्य सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों व तैनाती पर पांच जून तक रोक लगा दी है। प्रबंधकीय विभागों द्वारा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों व तैनाती के आदेश जारी किए जा चुके हैं, उन पर अब पांच जून के बाद ही अमल होगा।
विज्ञापन